*केंद्र के मोदी सरकार किसानों के साथ कर रही है अन्याय- विधायक संतराम नेताम*
09 मई 2021
*केंद्र के मोदी सरकार किसानों के साथ कर रही है अन्याय- विधायक संतराम नेताम*
साइंस वाणी न्यूज़ से सरानंद मरकाम की रिपोर्ट
केशकाल - केंद्र की मोदी सरकार खाद की कीमतों में 58% की बढ़ोतरी कर किसानों की कमर तोड़ रही है केंद्र की मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रही है और 2020 21 की खरीफ फसलों की तैयारी में किसान लगे है और 1150 ₹ में मिलने वाली डी.ए.पी. खाद रेट को 1900 रुपेश बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ रही है मोदी सरकार किसान विरोधी है इस फैसले से केंद्र की सरकार का असली चेहरा नजर आरहा है वही प्रदेश की भूपेश सरकार में जनता खुश है और किसानों की धान का समर्थन मूल्य 2500रुपये होने से छत्तीसगढ़ के किसान खुशी महसूस कर रहे थे। किंतु केंद्र कि मोदी सरकार अच्छे दिन का सपना दिखाकर नोटबंदी ,जी.एस.टी., लॉकडाउन कर किसानों की दशा को कमजोर कर दिया वहीं दूसरी ओर अन्नदाता को खाद का रेट बढ़ाकर दोहरी मार रही है केंद्र की सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है यदि इस प्रकार खाद की कीमत में वृद्धि होती है तो किसानों की खेती में लागत प्रति एकड़ 4000 रुपए अधिक लागत आएगी वही उत्पादन का सही एम.एस.पी. नहीं मिल रही हैं
खाद का वर्तमान मूल्य 1150 डी.ए.पी ,850 एम.ओ.पी.950 एन.पी.के. वही बढ़ी हुई मूल्य 1900 डी.ए.पी, 1050 एम.ओ.पी ,1750 एन.पी.के. है।
सिंगल सुपर फास्फेट में प्रति बोरी ₹36 की बढ़ोतरी हुई है केंद्र सरकार खाद की कीमत को वापस ले अन्यथा विधानसभा स्तर तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा