स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर किया गया कोविड19 का परिकक्षण*
12 मई 2021
*स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर किया गया कोविड19 का परिकक्षण*
*सवांददाता सारनाथ कौशल *
कोंडागांव 8889182002
जिला कोंडागांव के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत किबईबालेंगा में पिछले कुछ दिनों से सर्दी, खासी, बुखार के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए एवं पंचायत पदाधिकारियों के उदासीनता के चलते अधिवक्ता दीपक ठाकुर ने स्वास्थ्य विभाग कोंडागांवके सुपरवाइजर को दूरभाष के माध्यम से सूचित किया जिस पर अमल करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम किबईबालेंगा पहुंची ,टीम के द्वारा बाजार पारा गंगामुंडा में कोविड-19 का परीक्षण किया गया। जिसमें बाजार पारा के 5 व गंगा मुंडा से एक महिला कोविड पॉजिटिव पाई गई। बाजार पारा के दो परिवारों के 5 सदस्यों का परीक्षण करने के पश्चात पॉजिटिव आने पर पारा के निवासी दहशत में है।
* सरपंच के द्वारा नहीं किया जा रहा सहयोग, पंचों का भी यही हाल*
जब स्वास्थ्य विभाग का अमला परीक्षण करने पहुंचा तब सरपंच महोदय जयलाल मरावी व सचिव जयराम पोटाई नदारद थे वहीं दूसरी ओर बाजारपारा का हैंडपंप जिसमें मोटर लगा हुआ था खराब होने की स्थिति में दूरभाष से जब सरपंच महोदय को अवगत कराया तो उन्होंने यह कहते हुए अपना पल्ला झाड़ दिया कि यह मेरी जिम्मेदारी नहीं है। सरपंच महोदय चाहते तो पंचायत को आवंटित पानी टैंकर से उक्त मोहल्ले में पानी की व्यवस्था करवा देते इस समय पानी टैंकर किसी के यहां किराया में निर्माण कार्य पर लगाया गया है। मोहल्ले वालों ने चंदा कर मोटर रिपेयर करवा दूसरे दिन अपने लिए पानी का इंतजाम किया। वहीं पास में ही रहने वाले अधिवक्ता दीपक ठाकुर ने शाम को संक्रमित घरों में पानी भिजवाने का प्रबंध किया, जिन की सराहना बस्ती वालों ने की है। वही इस संबंध में जब सरपंच महोदय से दोबारा बात की गई तो उनका कहना था कि हमारी जिम्मेदारी सिर्फ प्रवासी मजदूरों को देखना है बताया जा रहा है कि यह आदेश उन्हें जनपद सीईओ अमित भाटिया द्वारा दिया गया है।
पुनः इस संबंध में दीपक ठाकुर ने जनपद सीईओ अमित भाटिया से बात की तब उन्होंने कहा कि मैं देख लेता हूं और अभी तक भाटिया जी की कोई खबर नहीं है।
संवाददाता के द्वारा जब उक्त स्थानों पर जाकर संक्रमित मरीजों से बात करने पर यह पता चला की उन्हें 25 किलो चावल एवं 1 किलो दाल पंचायत के द्वारा पहुंचा दिया गया है और उसके बाद अभी तक उनके द्वारा किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री नहीं दी गई है, जबकि सब्जी,तेल,बिस्किट,दूध आदि की व्यवस्था स्थानीय स्थानीय लोगों जिनमें दीपक ठाकुर , सारनाथ कौशल,भंवर सिंह, सूरज मरावी(पटेल),नंद किशोर,संतु,संतोष व उपेंद्र पोटाई के द्वारा सुबह शाम छोड़ दिया जाना बताया जा रहा है।
ज्ञात हो कि इसी पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 में 26 अप्रैल को शादी थी जिसमें बाहर के भी व्यक्ति शामिल थे अभी यह हाल है कि वार्ड क्रमांक 6 में प्रति परिवार से सर्दी खाँसी बुखार से पीड़ित हैं और इसकी जानकारी तहसीलदार कोंडागांव को दी गई ।तहसीलदार ने मौके पर ही सरपंच, सचिव को उक्त वार्ड में जांच कराने के निर्देश दिए थे बावजूद इसके उनके निर्देश की अवहेलना करते हुए अभी तक इस वार्ड में कोविड परिकक्षण नहीं किया गया है वहीं मितानिन का कहना है कि वार्डवासी कोरोना टेस्ट करवाने से कतरा रहें हैं।यह कहना गलत नहीं होगा कि पंचायत प्रतिनिधि वार्डवासियों को अपने विश्वास में नहीं ले पा रहें हैं या यूं कहें कि इनकी उदासीनता के चलते आगेऔर भी कोविड संक्रमितों की सख्या दुगुनी तिगुनी हो जाएगी।