-->
गांव मे गंदगी का अंबार, नांक में दम भर रहे ग्रामीण कभी भी हो सकते हैं गंभीर बिमारी के शिकार*

गांव मे गंदगी का अंबार, नांक में दम भर रहे ग्रामीण कभी भी हो सकते हैं गंभीर बिमारी के शिकार*

*गांव मे गंदगी का अंबार, नांक में दम भर रहे ग्रामीण कभी भी हो सकते हैं गंभीर बिमारी के शिकार*

Location:- रघुनाथ नगर
⭕बलरामपुर से जिला ब्यूरो चीफ आलोक कुमार
Mo. 9009658836
एक तरफ देश करोना जैसे महामारी से जुझ रहा है तों वहीं ग्राम पंचायत सरना के ग्रामीण गंभीर बिमारी से ग्रसित होने की संभावना है।
आप को बता दूं की हर तरफ गंदगी ही गंदगी फैली हुई है, जिसको लेकर छोटे छोटे बच्चे बिमारियों के काल के गाल में समाने कि संभावना बना रहता है।
यहां पर हर घर में कुछ न कुछ लोग बिमारी से परेशान हैं। इसका कारण चारों तरफ पसरा गंदगियां हैं। बरसात के मौसम में लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ता है। जिससे वर्षा ऋतु में ही विगत वर्ष गन्दगी और पेयजल की समस्या से ही मौतें हुई हैं। फिर भी जनप्रतिनिधि, शासन प्रशासन मूकदर्शक बन देख रहा है। अगर समय रहते गन्दगी पर ध्यान केंद्रित नहीं किया गया तो इस वर्ष भी मौतें संभावित ही हैं। फिलहाल गर्मी के मौसम में भी गंदगी का सामना करना पड़ा रहा है। 
हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि करोना वायरस से तो हम नियमों का पालन करके मौत से बच सकते हैं। लेकिन इस गंदगी से हवा ही दूषित हो रही है, शुद्ध हवा नहीं मिलने फेफड़े में दम घुट रहा है। ऐसी दशा में गंदगी से मच्छर हमें रोज डंक मार रहे हैं। हमारे छोटे छोटे बच्चे बिमार होने से दिन प्रतिदिन मानसिक सन्तुलन ख़राब हो रहा है। जिससे गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। महिलाओं एवं ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिर कब ग्राम वासियों को गंदगी से मुक्ति मिलेगी। देखने वाली बात यह होगी की ग्राम वासियों को गंदगी से छुटकारा कब मिलता है..!!!

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article