-->
30 मई को मोदी सरकार के 7 साल हो रहे पूरे, लेकिन नहीं होगा कोई कार्यक्रम, BJP के मुख्यमंत्रियों को नड्डा ने लिखा पत्र*

30 मई को मोदी सरकार के 7 साल हो रहे पूरे, लेकिन नहीं होगा कोई कार्यक्रम, BJP के मुख्यमंत्रियों को नड्डा ने लिखा पत्र*

*30 मई को मोदी सरकार के 7 साल हो रहे पूरे, लेकिन नहीं होगा कोई कार्यक्रम, BJP के मुख्यमंत्रियों को नड्डा ने लिखा पत्र*
रिपोर्टर -सुरेश चंद विश्वकर्मा रीवा

30 मई को मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने वाले हैं. भाजपा ने इस बार कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं करने का फैसला लिया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस संबंध में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र भी लिखा है. जेपी नड्डा ने पत्र में लिखा, कोरोना की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए एनडीए सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे. इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के सभी मुख्यमंत्रियों से उन बच्चों के लिए योजना बनाने की अपील की है, जिनके माता-पिता की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई.

उन्होंने लिखा, पिछली एक शताब्दी में कभी भी दुनिया ने न इस तरह की त्रासदी देखी है और न अनुभव की है. न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया इससे प्रभावित हुई है. 100 साल बाद आई इस भीषण महामारी ने हमारे कई अपनों को हमसे छीना है, और हमारे राष्ट्र व समाज में कई गहरे जख्म छोड़े हैं. दुर्भाग्य से ये विभीषिका इतनी बड़ी है कि अनेकों बच्चे ऐसे भी हैं, जिनके माता-पिता दोनों ही इस महामारी में नहीं रहे. उनके जीवन में आए इस दुःख का ऐहसास हम सभी को है.

नड्डा ने आगे लिखा, अब उनके भविष्य के लिए सोचना और ठोस कदम उठाना हमारा दायित्व है. अपने माता-पिता दोनों को खो चुके बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए उनके साथ खड़े होना, उनको हर तरह का संबल देना, हमारा सामाजिक कर्तव्य भी है. ऐसे बच्चों और परिवारों के लिए एक बृहद योजना से जुड़े दिशा-निर्देशों से आपको जल्द ही अवगत कराया जाएगा.

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article