पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की 30वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धाजंलि*
21 मई 2021
*पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की 30वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धाजंलि*
साइंस वाणी आवाज प्रेस केशकाल विधानसभा रिपोर्टर तरुण कुमार लहरे की रिपोर्ट ( 7999818834 )
फरसगांव:- पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की आज 30वीं पुण्यतिथि पर याद कर दी श्रद्धाजंलि देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की आज 21 मई को 30वीं पुण्यतिथि है. इस मौके पर तमाम राजनीतिक दल, राजनेता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. कांग्रेस ने इस दिन को सेवा और सद्भावना के रूप में मनाने का फैसला किया है । वही आज फरसगांव में भी कांग्रेस पार्टी के नेताओं की ओर से भी राजीव गांधी जी को याद किया गया । आज शुक्रवार को फरसगांव नगर में स्थित रेस्ट हाउस में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं संचार क्रांति के जनक स्व. राजीव गांधी जी के 30वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राज्य सभा सांसद व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, श्रीमती राज मरकाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष शिशकुमारी चनाप, नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष विजय लांडगे, सहित कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।