-->
कांग्रेसियों ने मनाई स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि, आमजन को बांटे मास्क व साबुन*

कांग्रेसियों ने मनाई स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि, आमजन को बांटे मास्क व साबुन*

*कांग्रेसियों ने मनाई स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि, आमजन को बांटे मास्क व साबुन* 


साइंस वाणी आवाज प्रेस केशकाल विधानसभा रिपोर्टर तरुण कुमार लहरे की रिपोर्ट ( 7999818834 )

 केशकाल :- देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर पूरा देश याद कर रहा है। इस अवसर पर केशकाल में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व एनएसयूआई के नेतृत्व में नवीन बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय में भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी के 30वीं पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उनका स्मरण किया गया । इस दौरान आतंकवाद विरोध दिवस 21 मई को पोस्टर के माध्यम से शपथ लिया गया कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते है तथा निष्ठापूर्ण शपथ लेते है कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का विरोध करते है । हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति सामाजिक सभद्राव तथा सूज बूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुँचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ लिया गया । इसके पश्चात बस स्टैंड में आम जन को मास्क एवं साबुन का वितरण भी किया गया किया गया । इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article