-->
घर से गायब हुई महिला का जंगल में मिला शव

घर से गायब हुई महिला का जंगल में मिला शव

*घर से गायब हुई महिला का जंगल में मिला शव* रिपोर्टर:- बलरामपुर से जिला ब्यूरो चीफ आलोक कुमार mo. 9009658836
*प्रतापपुर/सूरजपुर* मामला है जिला सूरजपुर के ग्राम धुमाडाड़ का मृतिका का नाम सुबासो कोराम उम्र 32 वर्ष पति चंदरसाय परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका 30अप्रैल को घर से गायब हो गई थी लेकिन 3 दिन बाद वापस घर आती है और फिर 4 मई को 3:00 बजे दिन में घर से बिना बताए गायब हो जाती है और 6 मई को मृतिका के पति चंदरसाय द्वारा चौकी रेवटी में गुमशुदगी का शिकायत पत्र दिया जाता है
वही लगभग 10 दिन बीत जाने के बाद गांव का एक व्यक्ति को जंगल में शव मिलता है एवं वह इसकी जानकारी गांव में देता है जानकारी मिलते ही गांव वाले ने इसकी सूचना रेवटी पुलिस को देते हैं 16 मई को पुलिस एवं मृतिका के परिजन मौके पर जंगल में शव के पास पहुंचे तो शव पूरी तरह सड़ चुका था जिसकी वजह से तत्काल शव की पहचान नहीं हो पाई एवं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर पंचनामा कर शव को दफना दिया लेकिन मृतिका के मायके के परिजनों द्वारा फिर से आवेदन देकर पुलिस के साथ जंगल में पहुंच जांच की तो मृतिका का ही साड़ी मिला एवं और भी कुछ ऐसे पहचान मिले जिससे मृतिका की पहचान की पुष्टि हुई पुलिस मर्ग कायम कर ली है वही 23 मई को शव को वापस निकालकर कर परिजनों को सुपुर्द किया जाता है और परिजनों द्वारा फिर से शव को वापस दफना दिया जाता है वहीं मृतका के पिता भाइयों का कहना है कि मृतिका का पति चंदर साय ने ही इस घटना को अंजाम दिया है क्योंकि चंदरसाय ने आए दिनों लड़ाई झगड़ा करते रहता था और धमकी भी देता था एक बार लड़ाई झगड़े के मामले चौकी में जा चुका है पुलिस की मानें तो फिर हाल पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आई है आने के बाद कार्यवाही प्रक्रिया शुरू की जाएगी अभी तक किसी प्रकार का मुकदमा दायर नहीं हुआ है वही नायब तहसीलदार ऋतुराज सिंह जी से पत्रकारों ने जब कार्यवाही की बात की तो उनका कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है फिलहाल पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आई है

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article