-->
समाचार संकलन हेतु दिशानिर्देश जारी करने की मांग को लेकर पत्रकारों ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन*

समाचार संकलन हेतु दिशानिर्देश जारी करने की मांग को लेकर पत्रकारों ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन*

*समाचार संकलन हेतु दिशानिर्देश जारी करने की मांग को लेकर पत्रकारों ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन* 

साइंस वाणी आवाज प्रेस केशकाल विधानसभा रिपोर्टर तरुण कुमार लहरे की रिपोर्ट ( 7999818834 )

केशकाल :- कोंडागांव जिला कलेक्टर को पत्र प्रेषित करके पत्रकारों के कार्य क्षेत्र व कवरेज के लिए दिशा निर्देश जारी करने की मांग जिला के पत्रकारों द्वारा किया गया है। पत्रकारों ने पत्र में दर्शाया है कि 10 मई को केशकाल में मीडियाकर्मियों से किए गए आपके व्यवहार से जिले के पत्रकार आहत एवं चिंतित हैं। अत: आप जिले के पत्रकारों के लिए दिशा निर्देश जारी करने का कष्ट करें। क्या अब मीडिया कर्मी स्वतंत्र रूप से इस आपदा महामारी काल में गाईडलाईन का पालन करते हुए समाचार कवरेज भी नहीं कर सकते, क्या कवरेज के लिए शासन प्रशासन की पूर्व अनुमति लेनी पड़ेगी या केवल आप के द्वारा पीआरओ से जारी खबरों को ही हमें प्रकाशित करनी पड़ेगी।

उल्लेखनीय है कि 10 मई को कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा केशकाल प्रवास के दरम्यान बस स्टैण्ड में बनाये गये अस्थाई जांच चौकि पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते रोड पर आवाजाही कर रहे लोगों से पूछताछ कर रहे थे इसी क्रम में कलेक्टर के आने की जानकारी मिलने पर समाचार संकलन हेतु पंहुचे एक वरिष्ठ पत्रकार से जिस तरह से पूछताछ कर प्रेस कार्ड दिखाने की मांग किया और प्रेस कार्ड देखने के उपरांत भी जिस तरह से बर्ताव किया उस पर पत्रकारों ने अपना क्षोभ जाहिर किया है। मसले को लेकर 11 मई को केशकाल में पत्रकारों की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से एक स्वर में कलेक्टर के अनापेक्षित व्यवहार की निंदा किया गया और गांधीवादी रुख अख्तियार करते उन्ही को पत्र लिखकर अपनी भावना से अवगत कराते पत्रकारों के लिए दिशा निर्देश जारी करने की मांग करने का निर्णय लिया गया था। जिसकी परिपेक्ष्य में कलेक्टर को लिखा गया पत्र केशकाल एसडीएम के माध्यम से प्रेषित किया गया है। अब देखना यह है की युवा कलेक्टर कोरोना वारियर्स घोषित पत्रकारों के लिए कब क्या दिशा निर्देश जारी करते हैं और पत्रकारों के प्रति भविष्य में किस तरह का रुख अख्तियार करते हैं।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article