राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के जिला अध्यक्ष- लहरे ने कहा कांग्रेस सरकार शराब की होम डिलीवरी की जगह अस्पतालों में बैड ऑक्सीजन, वैक्सीन,दवाइयां व घरों में राशन की होम डिलीवरी कराये।*
14 मई 2021
*राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के जिला अध्यक्ष- लहरे ने कहा कांग्रेस सरकार शराब की होम डिलीवरी की जगह अस्पतालों में बैड ऑक्सीजन, वैक्सीन,दवाइयां व घरों में राशन की होम डिलीवरी कराये।*
* *राष्ट्रीय जनसभा पार्टी जिलाध्यक्ष - विजय कुमार लहरे* *
साइंस वाणी आवाज प्रेस केशकाल विधानसभा रिपोर्टर तरुण कुमार लहरे की रिपोर्ट ( 7999818834 )
कोंडागांव:-। राष्ट्रीय जनसभा पार्टी कोंडागांव जिला अध्यक्ष विजय कुमार लहरे ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहाँ कि कोविड -19 की दूसरी लहर में एक तरफ प्रदेश की आम जनता घबराएं हुए हैं तो दूसरी तरफ सरकार ने शराब होम डिलीवरी विक्री शुरू कर दी यह सुविधा जनविरोधी है इससे आम जनता की भलाई कभी नहीं हो सकता है इस कोरोनाकाल में ग्रामीण क्षेत्रों व अच्छी अस्पतालों में बैड ऑक्सीजन ,वैक्सीन ,दवाइयां की जरूरत को पूरा करें। शराब की नहीं। ऐसे में एक तरफ प्रदेश की जनता कोरोना जैसी महामारी से झेल रहा है तो दूसरी तरफ सरकार शराब बेचकर अपना राजस्व बढ़ा रहा है। यह तो आम जनता के साथ खिलवाड़ हो रहा है। शराब होम डिलीवरी विक्री शुरू करके पूरी तरह से यह जनविरोधी है। सरकार को कोरोना संक्रमित मरीजों की चिंता नहीं है। पर शराबियों की चिंता बहुत ज्यादा है। अच्छा होता सरकार कोरोनाकाल में पूर्ण रूप से शराब बंदी कर देती। शराब को लेकर महिलाओं में पहले से ही आक्रोश है।क्योंकि आए दिन शराब पी कर समाज में व परिवार में बड़ी बड़ी घटनाएं महिलाओं के साथ होती रहती है। कांग्रेस सरकार पूर्व विधानसभा चुनाव में अपने जन घोषणा पत्रों में वादा किया था। कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ प्रदेश में बनती है। तो पूरी तरह से शराब बंद कर दी जाएगी पर कांग्रेस सरकार बनते ही अपने जन घोषणा पत्र की वादा को भूल गई जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। कांग्रेस सरकार टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीयन की व्यवस्था करनी चाहिए। और इस कोरोनाकाल में लोग अपनी अपनी दैनिक जीवन यापन को लेकर बहुत चिंतित हैं। सारा दुकान बंद है। और लोग परेशान हैं। लोग अपने अपने घरों में लॉकडाउन के वजह से घर पर बैठे हैं। उनका आमदनी पूरी तरह से बंद हो गई है। सरकार को जो मध्यम वर्ग के लोग हैं। उनके लिए रोजगार मुहैया कराना चाहिए। जिससे गरीब मजदूर किसान आम जनता इस संकट की घड़ी में परेशान ना हो सके। कांग्रेस सरकार को शराब विक्री पर कोई ठोस कदम उठाकर तत्काल बंद करें। और लोगों की जो समस्या है। उसे सुनिश्चित करें कोविड-19 की दूसरी लहर में पूरे प्रदेश में व्यापक महामारी फैला हुआ है। शराब से प्रतिदिन कई लोगों की जान गंवानी पड़ती है। शराब( नशा ) हमारे समाज परिवार के लिए बहुत बड़ी समस्या है। यह सभी को देखते हुए। राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में भी शराब बिक्री को पूर्ण प्रतिबंध करनी चाहिए। और शराब बिक्री पर राष्ट्रीय जनसभा पार्टी पूर्ण विरोध करता है। कोंडागांव जिला अध्यक्ष श्री लहरे ने कहाँ की कांग्रेस सरकार महिला सुरक्षित नारी शक्ति की बात करती है। तो दूसरी तरफ महिलाओं के सम्मान की खातिर शराबबंदी पूर्ण बंद करना चाहिए।कोविड-19 की बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार आम जनता के लिए अच्छी अस्पताल और बैड ऑक्सीजन वैक्सीन दवाई आदि की पूरी व्यवस्था करें। जिससे कोरोना जैसी महामारी से बचा जा सके और राष्ट्रीय जनसभा पार्टी आम जनता से अपील करता है। की समय-समय पर हाथों को साबुन से धोना चाहिए। और मास्क लगाना और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना जरूरी है।