आल मुस्लिम वेल्फेयर फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष बने शकील सिद्दीकी एवं जुनैद पारेख बने जिला सचिव
*आल मुस्लिम वेल्फेयर फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष बने शकील सिद्दीकी एवं जुनैद पारेख बने जिला सचिव*
*समाज के विकास में ज्यादा ध्यान देंगें -सचिव जुनैद पारेख*
साइंस वाणी न्यूज़ से सरानंद मरकाम की रिपोर्ट
कोंडागाँव/केशकाल। ऑल मुस्लिम वेल्फेयर फाउंडेशन के बस्तर संभाग उपाध्यक्ष मोहम्मद इरफान खान ओर ऑल मुस्लिम वेल्फेयर फाउंडेशन कोंडागाँव जिला अध्यक्ष मोहम्मद शकील सिद्दीकी ने कोंडागाँव जिले में संगठन को विस्तार देते हुए जिले के उपाध्यक्ष पद पर शेख सम्स,और-शब्बीर अहमद रही को जिला उपाध्यक्ष ओर -कोषाध्यक्ष शेख अरमान को नियुक्त किया। वही जिला सचिव के पद पर केशकाल के जुनेद पारेख को और विधिक सलाहकार की जिम्मेदारी युवा वकील असलम खान को दिया गया है।
जिले के मीडिया प्रभारी के पद पर अब्दुल कादिर को नियुक्त किया गया है!
एवमं शहर अध्य्क्ष शेख हशन ओर उपाध्यक्ष आबिद रजा ओर शहर सचिव नईम रजा उप सचिव यूनुस खान और अजमल भाई - इन सभी को अध्यक्ष शकील सिद्दीकी जी ने उज्जवल भविष्य और निरन्तर लोगों की सहयोग करते रहने की आशा करते हुए मुबारकबाद पेश की वही सभी फाउंडेसन के सदस्यों ने मुबारकबाद पेश किया।
वही जिले के सदस्य गण इरशाद खान, तरवेज अंसारीने सभी को मुबारकबाद दिया जो की समाज के भलाई के लिए हमेशा हर जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए प्रयास करते रहेंगे।
संभाग उपाध्यक्ष इरफान जी ने कहा की अध्यक्ष सकील सिद्दीकी के नेतृत्व में निश्चित ही यह फाउंडेसन समाज की हित मे बेहतर से बेहतर कार्य करता रहेगा और सभी को उज्ज्वल भविष्य और सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को मुबारकबाद पेश किया।
जुनैद पारेख समाज के जिला सचिव बनने के बाद हमारे प्रतिनिधि से चर्चा करते हुये जानकारी दिया है, कि आल मुस्लिम वेल्फेयर फाउंडेशन का जिला स्तरीय गठन में मुझे समाज विकास के लिए जिला सचिव के पद पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया गया जिसे मैं समाज के हित को देखते हुये समाज प्रमुखों का निर्देशों का पालन करते हुये हर संभव पूरा करने का प्रयास करूंगा।
संलग्न फोटो - शकील सिद्दीकी एवं जुनेद पारेख व नियुक्ति पत्र