रोजगार सहायक लगा रहा शासन को लाखो का चुना* *
*रोजगार सहायक लगा रहा शासन को लाखो का चुना*
रिपोर्टर -प्रदीप बंजारे
जांजगीर चांपा जिला के बम्हनीडीह विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सरवानी के रोजगार सहायत धनेश्वर श्रीवास पिता भोजराम श्रीवास पर ग्रामीणो ने आरोप लगाया है की रोजगार सहायक द्वारा अपने करीबी मजदूरो का मनरेगा मास्टर रोल मे फर्जी हाजरी भर कर लगभग पचास हजार रूपये का फर्जी वाडा करने का आरोप सरवानी के ग्रामीणो ने लगाया है ग्राम पंचायत सरवानी के ग्रामीणो ने इसकी लिखित शिकायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बम्हनीडीह से की है ग्रामीणो के द्वारा रोजगार सहायक पर आरोप लगाते हुए अपनी सिकायत मे बताया है की धनेश्वर श्रीवास समय पर किसी भी मजदूरो का भुगतान नही करता है इसके साथ ही अपने परिवार के सदस्यो व गांव के अपने निजी संबंधियों के खाते मे राशि डाला जा रहा है जब की रोजगार सहायक के परिवार के सदस्य व उसके निजी व्यक्ति कार्यस्थल पर नदारत रहते है उसके बाद भी रोजगार सहायक अपनी मनमानी करते हुए मास्टर रोल मे फर्जी हाजरी भर कर शासन को लाखो का चुना लगा रहे है
बिना कार्य के भर रहा फर्जी हाजरी भुगतान होने पर होता है आपस मे बटवारा
ग्रामीण का आरोप यह भी है की रोजगार सहायक शासन को इस कदर चुना लगा है की जैसे उसे कोई खजाना मिल गया हो रोजगार सहायक बिना कार्य किये अपने परिवार के सदस्यो के खाते मे पैसा तो डाल ही रहा है और भी ऐसे ग्रामीण है जो मनरेगा मे कार्य करने जाते ही नही है उनके भी खाते मे बिना कार्य के उनके खाते मे पैसा डलवा कर शासन को काफी नुकसान पहुंचा रहा है ग्रामीणो ने बताया की अगर इसके द्वारा कराये गये कार्यो की जांच हो जाये तो मनरेगा के तहत हुऐ गहरी करण कार्य मे लाखो रूपये का घोटाला सामने आयेगा जब हम ने ग्राम पंचायत सरवानी के रोजगार सहायक धनेश्वर श्रीवास से फोन के माध्यम से संपर्क किया पर रोजगार सहायक के द्वारा फोन रिसीव नही किया है
आये दिन मनरेगा के कार्य मे सामने आती है सिकायत
बम्हनीडीह विकास खण्ड के ग्राम पंचायत से मनरेगा के गहरी करण कार्य सिकायत सामने आती रहती है और जिम्मेदार अधिकारी जांच की बात कह कर मामला को रफा दफा कर देते है जब की सही तरीके से जांच कर तो रोजगार सहायक सचिव व मेट की नौकरी तक जा सकती है कुछ इसी तरह का मामला बम्हनीडीह विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बोरसी से सामने आया था जिस पर सिकायत कर्ता ने सूचना के अधिकार के तहत प्रमाणित जानकारी प्राप्त कलेक्टर जिला पंचायत सीईओ जनपद सीईओ से प्रमाणित दस्तावेजो सहित की थी पर अब तक रोजगार सहायक के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्यवाही तक नही हो सकी है जिससे रोजगार सहायको के द्वारा लगातार गहरी करण कार्य मे अपने करीबी रिस्तेदारो का मास्टर रोल मे फर्जी हाजरी भर कर शासन को हर साल लाखो रूपये का चुना लगा रहे है