बीजापुर और सुकमा जिले के सिलगेर में गोलीबारी को लेकर उच्चस्तरीय जांच की मांग
25 मई 2021
*बीजापुर और सुकमा जिले के सिलगेर में गोलीबारी को लेकर उच्चस्तरीय जांच की मांग - मनीष शोरी**
साइंस वाणी न्यूज़ से सरानंद मरकाम
*कोंडागांव-आज दिनांक 25/05/2021 को आदिवासी युवा छात्र संगठन जिला कोन्डागाँव के द्वारा सुकमा और बीजापुर जिले के सिलगेर में पुलिस कैम्प खोले जाने का विरोध कर रहे हजारों ग्रामीणों पर गोलीबारी की उच्च स्तरीय जाच कर दोषियों पर कारवाही करने की मांग की गई है सिलगेर में पुलिस कैंम्प खोले जाने का 3 दिन से विरोध कर रहे हजारों ग्रामीणों की भीड़ पर अचानक गोली चलाया गया आंसू गैस छोड़े गए तथा वहां के मूल निवासियों के साथ मारपीट भी किया गया जिससे तीन ग्रामीण आदिवासियों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दर्जनों से ग्रामीण घायल हो गए थे यह पहली बार नहीं हुआ है कि बस्तर संभाग में नक्सल उन्मूलन की आड़ में आदिवासियों को प्रताड़ित किया जाता है जिस संबंध में आज आदिवासी युवा छात्र संगठन जिला कोंडागांव के द्वारा मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमें आदिवासी युवा छात्र संगठन के मनीष शोरी, सतिश नेताम, सुनील शोरी, वैभव मरकाम, के साथ अन्य उपस्थित रहे*