संजय यादव बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश
22 मई 2021
संजय यादव बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश
इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad Highcourt) के वर्तमान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति संजय यादव (Sanjay Yadav) अब इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं।
प्रयागराज. इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad Highcourt) के वर्तमान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति संजय यादव (Sanjay Yadav) अब इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुरुवार को संजय यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की। इससे पहले केंद्र सरकार ने संजय यादव को 14 अप्रैल, 2021 से हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया था। 08 जनवरी, 2021 को मध्यप्रदेश से इलाहाबाद उच्च न्यायालय में उनका ट्रांसफर किया गया था। पूर्व मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर ने अपने न्याय कक्ष में आयोजित समारोह में उन्हें शपथ दिलाई थी।
रिपोर्टर- रोहित कुमार