[[ MP College Exam 2021: सभी विश्वविद्यालयों की यूजी व पीजी की परीक्षाओं के लिए 31 मई तक आवेदन कर सकेंगे विद्यार्थी ]]*
22 मई 2021
*[[ MP College Exam 2021: सभी विश्वविद्यालयों की यूजी व पीजी की परीक्षाओं के लिए 31 मई तक आवेदन कर सकेंगे विद्यार्थी ]]*
*[[ यूजी व पीजी की परीक्षाएं जून व जुलाई में ओपन बुक पद्धति से आयोजित की जाएगी ]]*
*{ भोपाल }*
रिपोर्टर -सुरेश चंद विश्वकर्मा रीवा
*उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों को जून व जुलाई में ओपन बुक पद्धति से परीक्षा कराने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने अब यूजी व पीजी की परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को सामान्य शुल्क के साथ 31 मई तक आवेदन करने का समय दिया है। इसके बावजूद भी बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) सहित कई विश्वविद्यालयों ने लेट फीस लेकर विद्यार्थियों से परीक्षा फार्म भरवाए हैं। अब जब परीक्षा फार्म भरने की तारीख आगे बढ़ गई तो विश्वविद्यालयों को लेट फीस विद्यार्थियों को वापस करनी होगी प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों की यूजी-पीजी की परीक्षाएं ओपन बुक पद्धति से होंगी। ये परीक्षाएं जून और जुलाई में होंगी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के कारण विश्वविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि सामान्य शुल्क के साथ आवेदन करने के लिए समय में वृद्धि की जाए। ऐसे में विद्यार्थियों से परीक्षाओं के लिए सामान्य फीस के साथ 300 के साथ आवेदन करने के लिए नौ दिन का समय शेष है।*
*विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन*
*उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए हैं कि अब कोई भी विवि 31 मई तक बिना किसी विलंब शुल्क के परीक्षा फार्म जमा कराएगा वर्तमान मे जिन विवि ने विद्यार्थियों से विलंब शुल्क लिया है अब उन्हें विद्यार्थियों को वापस करना होंगे इस संबंध में सबसे ज्यादा शिकायतें जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर और अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा की दर्ज हुई हैं,जबकि बीयू ने अपनी अंतिम तिथि को बढकार 31 मई किया है*💥✍