-->
विश्रामपुरी अस्पताल की एक्सपायरी डेट दवा वितरण मामला की न्यायीक जांच हो - पत्रकार कल्याण संघ*

विश्रामपुरी अस्पताल की एक्सपायरी डेट दवा वितरण मामला की न्यायीक जांच हो - पत्रकार कल्याण संघ*

*विश्रामपुरी अस्पताल की एक्सपायरी डेट दवा वितरण मामला की न्यायीक जांच हो - पत्रकार कल्याण संघ*

*पत्रकार/संवाददाता न्यूज कवरेज करना उनका अधिकार क्षेत्र में*

साइंस वाणी न्यूज़ से सरानंद मरकाम
केशकाल। इन दिनों सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्राॅनिक एवं प्रिन्ट मीडिया में वायरल हो रही समाचार स्वास्थ्य केन्द्र बडेराजपुर/विश्रामपुरी में कोरोना मरीज को प्रदाय दवा एक्सवायरी डेट समाप्त बाद वितरण की समाचार वायरल हो रहा है। हमारे मित्र भाई प्रकाश नाग जोकि आई.बी.सी. 24 चैनल की केशकाल अनुविभाग क्षेत्र का रिपोर्टर है, साथ ही दैनिक समाचार पत्र छत्तीसगढ़ वाॅच की केशकाल संवाददाता भी है, साथी प्रकाश नाग द्वारा उपरोक्त घटना के बारे में फोन से जानकारी दी है, कि मैं निषपक्ष रूप से जनहित में समाचार बनाकर प्रकाशित करने के चलते अस्पताल प्रबंधन द्वारा मेरे उपर अनर्गल आरोप लगाने की सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुआ है, इस घटना क्रम में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ केशकाल द्वारा घटना की घोर निंदा करते हुये कहा कि पत्रकारों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा फ्रन्ट लाईन वारियर्स की दर्जा दिया गया है, साथ ही देश की संविधान में पत्रकारों को चाैथा स्तम्भ माना जा रहा है, इसके पूर्व भी भाई मो. असलम भाई केशकाल मामले पर स्वतंत्र पत्रकारिता पर जिला कलेक्टर द्वारा दिशा निर्देश जारी करने की मांग कलेक्टर जिला कोण्डागांव से किया गया है जो आज तक लंबित है। पत्रकार कल्याण संघ ईकाइ केशकाल ने जिला प्रशासन से मांग की है, कि मामला पर जिला प्रशासन द्वारा एक जांच समिति बनाया जाए तथा उक्त जांच समिति में एक दण्डाधिकारी, मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला के वरिष्ठ पत्रकारों को भी शामिल करते हुये घटना की निषपक्ष जांच कराकर मामले की सत्यता का पतासाझी किया जाये। साथ ही मांग करते है, कि मामले की जांच दौरान न्यूज में वायरल एक्सपायरी डेट की गोली कौन व कहां से आया है, अगर यह अस्पताल की जिम्मेदार प्रभारी डाॅक्टर की लापरवाही होने का पुष्टि पाये जाने पर जिला प्रशासन द्वारा उक्त मामले में दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करें। उपरोक्त मांग पत्रकार कल्याण संघ केशकाल ईकाइ के ब्लाॅक अध्यक्ष गिरीश जोशी एवं महासचिव रूपेन्द्र कोर्राम तथा वरिष्ठ पकत्रकार के.शशिधरन ने जिला प्रशासन से मांग किया है, कि विश्रामपुरी अस्पताल मामले को लेकर कोण्डागांव जिला अंतर्गत दण्डाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के साथ जिले के वरिष्ठ पत्रकारों को शामिल करते हुये जांच समिति बनाकर मामले का निषपक्ष जांच कर उचित कार्यवाही करने का मांग किया गया है। 
संलग्न फोटो:- पिडित आदमी व एक्सपायरी डेट दवा व गिरीश जोशी व रूपेन्द्र कोर्राम

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article