आप अपने मवेशियों को सडको पर खुला ना छोडे - यतिन्र्द सलाम
20 मई 2021
आप अपने मवेशियों को सडको पर खुला ना छोडे - यतिन्र्द सलाम
विजय कुमार लहरे
जिलाप्रभारी कोंडागांव
साइस वाणी प्रेस
यतिन्र्द सलाम ने आमजन से निवेदन किया है कि आप अपने मवेशियों को खुला ना छोडे आज चिलपुट्टी शिव मंदिर के पिछे पुराना कुएं मे रात से एक गाय गिरी हुई थी अचानक फॉरेस्ट गार्ड अजय नाग जी का सरचिग के दौरान नजर पडा गाय जिन्दा है तुरंत शांति फाउंडेशन को खबर मिलने पर शांति फाउंडेशन से यतिन्र्द सलाम, घन्सु मानिकपुरी, मुकेश यादव, पंकज बाकची, मुकेश सोनी मौके पर पहुंचे तो ग्राम के एक युवक विजय सोरी जी वा शांति फाउंडेशन सदस्य घन्सु मानिकपुरी जी तत्काल कुऐ मे उतर गाय को निकालने मे जुट गये गहराई बहुत होने की वजह से बहुत परेशानी के बाद गाय को शान्ति फाउंडेशन के सदस्य वा ग्राम जन के सहयोग से निकाला गया
आप सभी गाय पालको से निवेदन है कि गाय पाल के गौ माता का अपमान ना करे आज शहर के जुठे कचरे खा कर झील्ली खा कर कई बार गायो की मौत हो जाती है जिसका पुरा जिम्मेदार गौ पालक है आज सडको पे गाये बैठे रहते हैं जब तक वो स्वास्थ है कोई मालिक नही आते जब कोई गाडी उन्हे ठोक देता है तुरंत गाये के मालिक गाये के मौत का पैसा लेने पहुच जाते है अगर आप की गाये के बीच रोड मे बैठने की वजह से किसी निर्दोष व्यक्ति की मौत हो जाती है तो फिर क्यों आप सभी नजरे चुरा लेते है ये कहा से सही है
ये जवाबदारी तो खुद गाय पालको का होना चाहिये
तो मेरा आप सभी गये पालको से निवेदन है कि गौ माता का अपमान ना करे उन्हें छोडे नही घर मे रखे अगर आप को पहने मे परेशानी हो रही हो गौठान मे दान कर दे पर सडको पे खुला ना छोडे
आज हम सभी इतने मतलबी हो गये हैं कि जब गाये दुध देना चालु करती है तो हम उस घर पे रख कर हमारी गाये कहते है औज जब वही गाये किसी गढ्ढे मे गिर जाये या सडक दुर्घटना में पैर टुट जाये पता ना चले किसने ठोका है ईलाज करना पडेगा या गढ्ढे से निकलने मे खर्च की डर से हम लोग गाय के मालिक बनने से भी ईकार कर देते है
हम इतने स्वार्थी कैसे हो गये की आज हमे ये बात आप लोगों के बीच रखना पढ रहा है आप अपने फर्ज को निभाये अगर आप गौपालक है तो अपने गाय को अपने परिवार का सदस्य मान कर गौ माता का सेवा करे
हम जिला प्रशासन से ऐसे गौ पलको के लिये सक्त कार्यवाही का माग करेगे जो अपनी जिम्मेदारी से पिछे हटते है