शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
21 मई 2021
*शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
साइंस वाणी आवाज प्रेस केशकाल विधानसभा रिपोर्टर तरुण कुमार लहरे की रिपोर्ट ( 7999818834 )
फरसगांव:- शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार । कोंडागाँव पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ तिवारी के आदेशानुसार कोंडागाँव अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन में थाना कोण्डागांव में पंजीबध्द अपराध क्रमांक 147/2021 धारा 376 ( 2 ) ( ढ ) , 506 भा 0 द 0 वि 0 के पीडिता को मार्च 2021 से दिनांक 14.05.2021 तक शादी का प्रलोभन देकर आरोपी जगत राम कोर्राम पिता भकचन्द कोर्राम निवासी बडेबेन्दरी के द्वारा जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया है । की प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान आरोपी पता तलाश कर दिनांक 20.05.2021 के 14.00 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है । उपरोक्त कार्यवाही थाना कोण्डागांव के थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना धुरंधर , उप निरीक्षक नमिता टेकाम , मआर 0 231 उषा दुग्गा के विशेष योगदान रहा ।