दर्दनाक सड़क हादसे में मरीज सहित एंबुलेंस चालक की मौत
21 मई 2021
दर्दनाक सड़क हादसे में मरीज सहित एंबुलेंस चालक की मौत
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग में देर रात माजदा और एंबूलेंस की दर्दनाक सड़क हादसे में एंबुलेंस ड्राईवर और मरीज की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच कर रही है वहीं मृतकों का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर चांपा जिले के हरदी विशाल निवासी चंद्रराम महिलांगे (45 वर्ष) पिता मेघवाराम होम आइसोलेशन में था। उसे सांस लेने में दिक्कत आने पर आकांक्षा कोविड सेंटर जांजगीर में भर्ती कराया गया था , जहां उन्हें देर रात पैरालिसिस अटैक आया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिये बिलासपुर ले जाया जा रहा था। तभी बीती देर रात नेशनल हाईवे 49 पर अकलतरा - बिलासपुर मार्ग के पास अर्जुनी अमन ढाबा के कुछ दूर आगे फोरलेन में एंबुलेंस रास्ते में खड़ी समान लोडिंग माजदा गाड़ी से जा भिड़ी। इस जोरदार टक्कर में एंबुलेंस में ले जा रहे मरीज और चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई , वहीं एंबुलेंस में सवार मरीज की पत्नी पुनीबाई और उनके पुत्र दीपक के सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आयी है। जिसे अकलतरा में प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया गया है। टक्कर इतना भयानक था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गये। घटना की सूचना मिलने पर अकलतरा पुलिस टीम पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा मर्च्यूरी भेजा गया। मृतक मरीज संक्रमित था जिसे घटनास्थल से कोविड प्रोटोकॉल के तहत शव को पैक कर भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार एंबुलेंस ड्राईवर की पहचान झलमला निवासी धीरज यादव उर्फ निक्की यादव पिता मनोज यादव उम्र 22 वर्ष के रूप में हुआ है जो अपने मामा पामगढ़ के एंबुलेंस को जांजगीर से चलाता था।