जिले में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कोरोनकाल में पीड़ितों की मदद के लिए आगे आकर उनकी मदद कर रहे है।
03 मई 2021
जिले में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कोरोनकाल में पीड़ितों की मदद के लिए आगे आकर उनकी मदद कर रहे है।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित साहू,जिला अध्यक्ष श्री संचित तिवारी जी आह्वान पर पूरे प्रदेश -जिले में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कोरोनकाल में पीड़ितों की मदद के लिए आगे आकर उनकी मदद कर रहे है।
इसी कड़ी में धरसींवा युवा मोर्चा के पदाधिकारी ,साथी भी बढ़ - चढ़कर मरीजों की मदद की है ।
धरसींवा युवा मोर्चा के अध्यक्ष टीनू कांत वर्मा ने बताया है कि #BJYMCares के मुहिम के तहत मैंने ,मेरे साथी प्रवीण धीवर ,विवेक वर्मा ने 24 घंटे उपलब्ध रहकर बहुत से मरीजों को अस्पताल में एडमिट ,रेमेडीसीवीर इंजेक्शन ,ऑक्सीजन बेड,प्लाज़्मा उपलब्ध कराया गया है ।
टीनू कांत वर्मा ने बताया कि इस पूरे कार्य के दौरान हम लोग को व्हाट्सप्प ,ट्विटर,दोस्तों से मरीजों की जानकारी मिलती थी जिसकी जानकारी हम आगे जिलाध्यक्ष श्री संचित तिवारी ,महामंत्री फणीन्द्र वर्मा जी को प्रेषित करते थे,जो उनसे समपर्क करके उनकी समस्याओं का समाधान करते थे ,हम भी सीधे अस्पतालों से संपर्क साध कर उनको बेड उपलब्ध कराते थे अभी तक धरसींवा युवा मोर्चा की टीम ने 60-70 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से सहायता पहुंचाई है
व साथ ही 50 से अधिक दूसरों जिलों के मरीजों को भी प्रदेश अध्य्क्ष श्री अमित साहू जी व उनके टीम को जानकारी देके #BJYM Cares के तहत मदद पहुंचाई गई । युवा मोर्चा अध्यक्ष टीनू कांत वर्मा ने बताया कि उन्हें बहुत से लोगों के फ़ोन आये ,वे परेशान थे उन्हें कहीं से मदद नही मिल रहा था ,उनको समझ नही आ रहा था कि क्या करे ? ऐसे समय मे हमने बहुत ही जिम्मेदार से उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया है ।
सबसे ज्यादा प्रवीण धीवर ने बहुत से लोगों की मदद की , उसने बहुत से लोगों से संपर्क साध कर इंजेक्शन,एम्बुलेंस ,ऑक्सीजन उपलब्ध कराया । ,टीनू वर्मा ने 2 परिवारों को इलाज के लिए आर्थिक सहयोग 5000-5000 रु दिया । ,विवेक वर्मा ने सिलतरा में बहुत से मजदूरों को सुखा राशन उपलब्ध कराया है । ये सब कार्य आगे भी जारी रहेंगे ,किसी को भी कुछ भी समस्या हो तो वे हमसे संपर्क करे ।