कोरोनाकाल में अध्यादेश लाकर जबरन थोपे गए कृषि कानून केन्द्र सरकार वापस ले. भूपेन्द्र चन्द्राकर
26 मई 2021
प्रेस विज्ञप्ति
26. 5 .2021
आम आदमी पार्टी
महासमुन्द।
*कोरोनाकाल में अध्यादेश लाकर जबरन थोपे गए कृषि कानून केन्द्र सरकार वापस ले. भूपेन्द्र चन्द्राकर*
*मोदी सरकार अपनी तानाशाहीपूर्ण हठधर्मिता छोड़े और हमारे अन्नदाता धरती पुत्रों की भावनाओ का सम्मानकरे-सकील खान*
*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ किसानों आंदोलन का समवेत स्वर से समर्थन करती है.*
*आज किसान आंदोलन द्वारा प्रायोजित काले दिवस*
आम आदमी पार्टी द्वारा आज पूरे प्रदेश में कृषि बिल के विरोध में, किसानों के समर्थन में, काला दिवस मनाया गया जिनके समर्थन में महासमुन्द जिला के आप कार्यकर्ता किसानों से उनके गांवो में जा के मिले और उनके साथ मिलकर खेतों में,बाड़ीयो में ही वर्चुअल धरना प्रदर्शन किए तत्पश्चात जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर के नेतृत्व में, महासमुन्द sdm के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपे .
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भूपेन्द्र चन्द्राकर ने कहा-केंद्र सरकार देश की किसानों के जन भावनाओं का सम्मान करते हुए तीनों काले कृषि कानून तुरंत वापस ले व हमारे अन्नदाता किसान साथियों को नक्सली, आतंकवादी आदि कहना बंद करे अपने हक लिए लड़ रहे किसान परिवारों पर पुलिस गोली से हत्या करना बंद करे।
आम आदमी पार्टी देश के सभी सम्मानित किसान भाइयों और उनके परिवार के साथ है , जो विगत 6 माह से केंद्र सरकार द्वारा कोरोनाकाल में अध्यादेश लाकर थोपे गये काले किसान बिल का संवैधानिक तरीके से विरोध कर रहे हैं।
कई सौ किसान अपने प्राण की आहुति दी है, किन्तु केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता और तानाशाह रवैय्ये पर अड़ी हुई है।
सकील खान ने कहा- केन्द्र सरकार हमारे किसान भाइयों की जायज माँग को सुनना तक बंद कर दी है उल्टा उनके विरुद्ध तमाम षड्यंत्रकारी हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आ रही है। हमारे प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह जी अपनी व्यक्तिगत लड़ाई के लिए कोरोना प्रोटोकॉल के नियम कायदा तोड़कर थाना पहुँच जाते हैं किंतु विगत 6 माह से सड़क पर बैठे किसानों की आवाज के लिए केन्द्र सरकार से बात तक नहीं करते।
किसान आंदोलन का आम आदमी पार्टी प्रदेशव्यापी समर्थन करती है जिसके तहत सभी जिला मुख्यालय में आज 26 मई 2021 बुद्ध पूर्णिमा के दिन शांतिपूर्ण तरीके से देश व्यापी किसान आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए वर्चुअल प्रदर्शन करने का आव्हान किया है।
आम आदमी पार्टी केन्द्र सरकार से माँग करती है कि हमारे देश के अन्नदाता किसानों के जायज माँग को स्वीकार करते हुए अविलम्ब तीनों किसान कानून को रद्द करे और किसानों को विश्वास में लेकर उनसे चर्चा परिचर्चा कर उनके हितों को सम्पूर्ण प्राथमिकता देते हुए नया किसान बिल लेकर आये और कानून बनाये।
आज के धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भूपेन्द्र चन्द्राकर, अभिषेक जैन,संजय यादव,राकेश झाबक, सेवाराम साहू,आशिक हुसैन, संतोष चन्द्राकर, सकील खान,भूषण सिन्हा, सुजीत बंसल,योगेश राणा,लेखराम साहू,खम्हण ध्रुव,भीखम साहू,हेमलाल साहू,भुनेश्वर साहू,मिनाक्षी ठाकुर, मुरारी प्रधान,प्रवीण सतपती, अजहर खान,गुरुचरण विशाल,योगेश राणा,नन्द लाल बारीक,गौतम नेताम,विमल लाल,देवा राम दिवान,कैलाश जैन,आशीष वाकड़े,उदय राम निषाद,रेवाराम धीवर,गिरवर यादव ,नील सिंग ठाकुर आदि आप कार्यकर्ता शामिल रहे।
प्रेसक
भूपेन्द्र चन्द्राकर
जिलाध्यक्ष
आम आदमी पार्टी


