-->
विधानसभा केशकाल के विधायक संतराम नेताम जी के विश्रामपुरी बाजार में बांटा मास्क व सेनेटाइजर*

विधानसभा केशकाल के विधायक संतराम नेताम जी के विश्रामपुरी बाजार में बांटा मास्क व सेनेटाइजर*

 *विधानसभा केशकाल के विधायक संतराम नेताम जी के विश्रामपुरी बाजार में बांटा मास्क व सेनेटाइजर* 


साइंस वाणी आवाज प्रेस केशकाल विधानसभा रिपोर्टर तरुण कुमार लहरे की रिपोर्ट ( 7999818834 )



केशकाल/बड़ेराजपुर -: बड़ेराजपुर मुख्यालय विश्रामपुरी में प्रत्येक बुधवार को साप्ताहिक बाजार लगाया जाता था किंतु कोरोना संक्रमण के चलते कोंडागाँव जिले के सभी साप्ताहिक हाट-बाजार पर जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाया गया था जिसके परिपालन में विश्रामपुरी बाजार भी बन्द रहा किन्तु कल कोंडागाँव जिलाधीश पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा जिले में संक्रमण की दर घटने के मद्देनजर कुछ छूट देते हुए आदेश जारी किया गया कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए जिले के सभी हाट बाजार लगाने की अनुमति दी जाती है ,इसी क्रम में आज बुधवार को विश्रामपुरी का साप्ताहिक बाजार लगा जहां आसपास के सब्जी,किराना,फल,आदि विक्रेता पहुंचे थे जहां केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक संतराम नेताम द्वारा सब्जी बाजार में ग्रामीणों एवं दुकानदारों को मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण किया गया इस दौरान बड़ेराजपुर ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article