-->
तिल्दा में नेवरा पुलिस ने ओड़िसा की अवैध शराब बिक्री करते एक गिरफ़्तार

तिल्दा में नेवरा पुलिस ने ओड़िसा की अवैध शराब बिक्री करते एक गिरफ़्तार

तिल्दा में नेवरा पुलिस ने ओड़िसा की अवैध शराब बिक्री करते एक गिरफ़्तार

नेवरा पुलिस ने ओडिसा की अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर की कार्यवाही बड़े तस्कर अभी भी पुलिस पकड़ से दूर।
तिल्दा नेवरा शहर में दूसरे प्रान्तों की शराब की जमकर तस्करी की जा रही है। ओडिसा व हरियाणा की अवैध शराब यहाँ डंप कर कई सफेद पोश जमकर कालाबाजारी कर रहे है। तिल्दा नेवरा के कई नामी गिरामी लोगों का नाम आजकल अवैध शराब सहित अवैध धंधो के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। जो धड़ल्ले से यहाँ इस तरह की गतिविधियां संचालित कर रहे है।
नेवरा पुलिस ने 40 पौव्वा अंग्रेजी शराब आईबी ब्रांड की ओडिसा की शराब जप्त की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेरेबंदी कर साईं मन्दिर रोड पर नेवरा निवासी राजू अग्रवाल पिता मोहन अग्रवाल 48 वर्ष जो कि दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी04 एमजे 9818 में उक्त अवैध शराब को बेचने जा रहा था। 

पुलिस ने उक्त युवक से शराब बिक्री रकम 1080रुपए भी जप्त किया है।
नेवरा थाना प्रभारी शरद चंद्रा के नेतृत्व में एएसआई शंकर वर्मा व टीम ने उक्त कार्यवाही की है। आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
बता दे पकड़े गए आरोपी महज एक गुर्गा है। सूत्रों ने बताया कि ओडिसा की यह शराब किसके है वह किसके लिए अवैध की बिक्री कर रहा था।

 इस तरह के कई राज नेवरा पुलिस आरोपी से उगलवा ली है। और सूत्रों ने बताया कि इसमें शहर के कई नामी गिरामी सफेदपोश लोगों के नाम सामने आए है। फीरहाल पुलिस जांच कर रही है।

साथ ही बड़ा सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि खुलेआम तिल्दा नेवरा में दूसरे प्रान्तों की अवैध शराब बिकरहि है फिर भी आबकारी विभाग व पुलिस की नजर कैसे नही पड़ रही

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article