एस डीओपी डॉ जितेंद्र सिंह जाट गांव गांव जाकर वैक्सीन लगवाने के लिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक*
*एस डीओपी डॉ जितेंद्र सिंह जाट गांव गांव जाकर वैक्सीन लगवाने के लिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक*
पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल निर्देशन पर व पुलिस उप अधीक्षक श्रीमती रेखा सिंह के मार्गदर्शन पर विकासखंड पाली के पाली एसडीओपी डॉ जितेंद्र सिंह जाट एवं टीम के द्वारा गांव गांव जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया गया वही लोगों को समझाइश दी गई जिसमें पाली एसडीओपी डॉ जितेंद्र सिंह जाट ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना को जड़ से खत्म करने के लिए वैक्सीनेशन अहम अस्त्र है। टीकाकरण अवश्य लगवाएं क्योंकि कोविड-19 वैक्सीन हम सभी के सुरक्षा के लिए और जो कोविड-19 वैक्सीन को लेकर अफवाहों से बचे एवं खुद जागरूक रहें और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। जन जागरूकता अभियान फैलाने के माध्यम से पाली एसडीओपी डॉ जितेंद्र सिंह जाट व टीम के साथ ग्राम पंचायत गोरैया मैं पहुंच कर लोगों से चर्चा करते हुए ग्रामीण वासियों के मन में वैक्सीनेशन को लेकर अपनों को दूर करने का प्रयास किया एवं वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया एवं अपील की कि आप सभी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करें व घर पर रहे सुरक्षित रहें। इस अभियान में पाली एसडीओपी डॉ जितेंद्र सिंह जाट,आरक्षक धर्मेंद्र सिंह,तपस गुप्ता,नगर सुरक्षा समिति सदस्य हिमांशू तिवारी,राहुल चंद्रवंशी, पारस सिंह, मोंटू कोल, एवं सभी ग्रामीण उपस्थित रहे।
