-->
छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रभाव तो कम हुआ लेकिन मौत के आकड़ो में गिरावट नही*

छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रभाव तो कम हुआ लेकिन मौत के आकड़ो में गिरावट नही*

 *छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रभाव तो कम हुआ लेकिन मौत के आकड़ो में गिरावट नही*



छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रभाव घटता दिख रहा है,लेकिन मौत के आंकड़े में उतनी कमी नही दिख रही है।शुक्रवार को प्राप्त स्वास्थ्य विभाग से आकड़े के अनुसार 2840 नए मरीज़ो की पहचान हुई है।इस दिन केवल 4961 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं।वही संक्रमित मरीजो की मौत 67 लोगों की हुई है।प्रदेश मे कुल डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 905361 रही है।अब तक  कुल संक्रमित मरीज़ो की संख्या 965208 रही है।प्रदेश में अब तक कुल मौतें 12915 रही है। 

बिलासपुर में कोरोना की गति में कमी का प्रभाव देखने मिल रहा है।बिलासपुर में 63 नए मरीज़ो की  पहचान हुई है।वही केवल 2 मरीज़ो की मौत इस संक्रमण से हुई है।

कोरोना से संक्रमित सर्वाधिक रूप से पाए जाने वाले जिलेवार संख्या रायपुर में 140,धमतरी में 110, बलौदाबाजार में 140,रायगढ़ में 168 ,कोरबा में 143,जांजगीर चांपा में 155,मुंगेली में 157, सरगुजा में 260,कोरिया में 152, सूरजपुर में 222,बलरामपुर में 151,जशपुर में 170,बस्तर में 125 रही है।वही  जिलेवार मरीज़ो की मौतों की संख्या   दुर्ग में 11,रायपुर में 5,रायगढ़ में 9,जांजगीर चांपा में 5,सरगुजा में 5 लोगों की मौतें हुई है।

◆गौतम बोन्दरे( प्रेस रिपोर्टर,बिलासपुर)

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article