नगर केशकाल वार्ड क्रं. 5 के निवासी साहनूराम कुंवर का 2 जून को कोरोना से धमतरी में मृत्यु*
*नगर केशकाल वार्ड क्रं. 5 के निवासी साहनूराम कुंवर का 2 जून को कोरोना से धमतरी में मृत्यु*
*एस.डी.एम. केशकाल के आदेश के तहत कोविड 19 की नियम के तहत अंतिम संस्कार करने की आदेश जारी*
साइंस वाणी न्यूज़ से सरानंद मरकाम
*केशकाल।* कोविड से अब तक केशकाल में 14 लोगों का मृत्यु हुआ है, कोविड 19 केशकाल सेन्टर सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक साहनूराम कुंवर पिता श्री ढेरराम कुंवर उम्र 40 वर्ष निवासी- वार्ड क्रं. 05 की नगर पंचायत केशकाल जिला कोण्डागांव को तबियत खराब होने पर दिनांक 03 मई 2021 को कोविड 19 सेंटर केशकाल में कोरोना जांच में पाॅजिटिव आया था, तत्पश्चात इन्हे कस्तूरबा आश्रम कोविड सेंटर केशकाल में रखा यहां से कोविड सेंटर जिला कोण्डागांव में रिफर किया गया। इनका तबियत में सुधार नहीं होने पर परिवारजनों द्वारा सरकारी कोविड सेंटर से डिसचार्ज कराकर क्रिश्चयन हास्पीटल धमतरी में भर्ती व उपचार जारी रहा किन्तु यहां से भी साहनूराम कुंवर को कोई आराम नहीं मिलने पर उपचार के दौरान दिनांक 01 मई 2021 को धमतरी में इनका दर्दनाक मृत्यु हुआ है। उपरोक्त जानकारी पर एस.डी.एम. केशकाल का आदेश क्रं. 891/अ.वि.द./कोविड-19/2021 केशकाल दिनांक 02 जून 2021 के तहत आदेश जारी करते हुये घटना की पुष्टि की है, साथ ही स्व. साहनूराम कुंवर का अंतिम सस्कार हेतु कोवडि 19 की पालन करते हुये केशकाल में कराने हेतु डी.आर.साहू नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी (राजस्व) केशकाल तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत केशकाल तथा आदेश की जानकारी क्रिश्चयन हाॅस्पीटल धमतरी व कलेक्टर ,सीएमओ, पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव को भी सूचित किया गया है। मृतक व्यवहार कुशल व मिलनसार व्यक्ति रहा इनके दुःखद निधन से केशकाल नगरवासियों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये मृत आत्मा की शांति एवं ईश्वर की श्रीचरण में उनके आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना करने के साथ पिडित परिवारजनों की इस दुःखद घटना में सहन करने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की है। घटना की खबर मिलते ही नगर केशकाल में मातम का महौल है।
संलग्न फोटो:- एस.डी.एम. की आदेश व स्व. साहनू राम कुंवर।
.