-->
कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़)

कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़)

: कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़): प्रेस विज्ञप्ति
ripoter Avinash Rajput jaspur दिनांक 02-06-2021
‘‘ सिटी कोतवाली थाना-जशपुर परिसर स्थित सीसीटीव्ही कैमरा कंट्रोल रूम का विधायक महोदय जशपुर ने उद्घाटन कर थाना परिसर में किया वृ़क्षारोपण’’ जशपुर जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैण्ड, महाराजा चौक, बिरसामुंडा चौक, गिरांग मोड़ एवं गम्हरिया चौक में सीसीटीव्ही कैमरा के द्वारा पुलिस की रहेगी 24 घण्टे नजर ’’
------------ जशपुर पुलिस की पुलिसिंग को मजबूत करने तथा यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने व अपराध एवं अपराधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास निधि जिला-जशपुर द्वारा जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों में सीसीटीव्ही कैमरा लगाये जाने हेतु स्वीकृत 15 लाख रूपये की राशि से जशपुर शहर के मुख्य चौक-चौराहों - महाराजा चौक, बिरसामुंडा चौक, गिरांग मोड़, गम्हरिया चौक एवं बस स्टैण्ड जशपुर मेें कुल 17 नग सीसीटीव्ही कैमरा लगाया गया है। उक्त सभी सीसीटीव्ही कैमरा का कंट्रोल रूम सिटी कोतवाली जशपुर परिसर में स्थित है, कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु दिशा-निर्देशों एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उद्घाटन आज दिनांक 02-06-2021 को विधायक महोदय जशपुर माननीय श्री विनय भगत के मुख्य आतिथ्य एवं कलेक्टर जशपुर श्री महादेव कावरे (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री बालाजी राव(भा.पु.से.) की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। उद्घाटन पश्चात विधायक महोदय जशपुर, कलेक्टर जशपुर तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा सिटी कोतवाली थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कुल 17 सीसीटीव्ही कैमरा में से 14 सीसीटीव्ही कैमरा चालू है एवं गिरांग मोड़ सड़क निर्माणाधीन होने से 03 सीसीटीव्ही कैमरा की टेस्टिंग हो चुकी है कुछ समय पश्चात प्रारंभ किया जावेगा। मुख्य चौक-चौराहों में सीसीटीव्ही कैमरा लगाये जाने से पुलिस के द्वारा 24 घण्टे शहर पर नजर रखी जा सकेगी जिससे कि पुलिस को अपराध की रोकथाम, यातायात व्यवस्था दुरूस्त रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाये रखने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उनैजा खातून अंसारी, एसडीओपी जशपुर श्री राजेन्द्र सिंह परिहार, रक्षित निरीक्षक जशपुर श्री विमलेश कुमार देवांगन, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर श्री ओमप्रकाश ध्रुव, प्रभारी यातायात सूबेदार श्री सौरभ चन्द्राकर सहित अधि0/कर्म0 उपस्थित रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article