धनोरा में तेंदूपत्ता संग्राहकों को किया गया नगद राशि का भुगतान*
*धनोरा में तेंदूपत्ता संग्राहकों को किया गया नगद राशि का भुगतान*
साइंस वाणी न्यूज़ से सरानंद मरकाम की रिपोर्ट
केशकाल:- तेंदूपत्ता संग्राहकों की मांग को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने बस्तर संभाग के चार जिलों के तेंदूपत्ता संग्राहकों को नगद भुगतान करने का आदेश जारी किया है। जिसके तहत गुरुवार को ग्राम धनोरा में जनपद सदस्य वीरेंद्र बघेल व रोहित नाग द्वारा लगभग 1,615 हितग्राहियों को 42,48,080 रुपए की नगद राशि का भुगतान किया है।
इस दौरान जनपद सदस्य वीरेंद्र महेश बघेल ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी ग्रामीण जन अधिक से अधिक लघुवनोपज का संग्रहण करें। इस लघुवनोपज का लाभ लेने व सरकार को अच्छी गुणवत्ता वाले पत्ते देने के लिए बूटा कटाई पर अधिक ध्यान दीजिए क्योंकि तेंदूपत्ता की गुणवत्ता जितनी अच्छी होगी उसी आधार पर आप सभी को लाभ भी मिलेगा। इस दौरान जनपद सदस्य वीरेंद्र महेश बघेल, जनपद जनपद सदस्य रोहित नाग, सरपंच प्रतिनिधि रमेश उसेंडी, विकास नेताम, नोडल अधिकारी आई.एस कवाची समेत विभागीय अधिकारी-कर्मचारी व स्थानीय ग्रामीणजन मौजूद रहे।

