-->
 धनवार बॉर्डर पर सघन जांच के दौरान बसंतपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, महंगी अंग्रेजी शराब की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार.

धनवार बॉर्डर पर सघन जांच के दौरान बसंतपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, महंगी अंग्रेजी शराब की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार.

वाड्रफनगर /बलरामपुर *बलरामपु से आलोक कुमार की रिपोर्ट मो. 9009658836
बलरामपुर जिले के बसंतपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश सीमा पर सघन जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी से महंगे शराब की खेप बरामद की है। आपको बता दे कि बलरामपुर जिले में प्रवेश करने हेतु जिला प्रशासन का सख्त निर्देश है कि सभी वाहनों की जांच व प्रवेश करने वाले लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।इसके बावजूद शराब तस्कर बाज नही आ रहे है। इस संबंध में वाड्रफनगर एसडीओपी डॉ ध्रुवेश जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट धनवार से होते हुवे उत्तरप्रदेश से अंबिकापुर जा रहे एक पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 15 AC 2822 में वाहन चालक द्वारा कुल 17 हजार रुपए की महंगी शराब जिसमें चार नग हंड्रेड पाइपर, चार नग रेड लेबल व चौबीस नग बियर की तस्करी करते पकड़ा गया है।आरोपी दिलकुमार पिता मनोध बरगाह जो कि लुंड्रा का निवासी है,आरोपी के खिलाप छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 34(2)के तहत कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article