-->
किसान सेना रिपब्लिक पार्टी के उद्देश्य एवं जनता को संदेश -2022*

किसान सेना रिपब्लिक पार्टी के उद्देश्य एवं जनता को संदेश -2022*

 *किसान सेना रिपब्लिक पार्टी के उद्देश्य एवं जनता को संदेश -2022*






1. किसान सेना रिपब्लिक पार्टी का उद्देश्य सभी को एक समान करना है गरीब व्यक्ति गरीब नही रहेगा अमीर व्यक्ति अमीर नही रहेगा सभी एक समान रहेगें |

2. उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त किया जायेगा भ्रष्टाचार करने वालो पर कड़ी कार्यवाही के साथ पद मुक्त भी किया जायेगा |

3. उत्तर प्रदेश के प्रत्येक परिवार से कम से कम एक व्यक्ति सरकारी नौकरी पर होगा |

4. प्रदेश से महिला उत्पीड़न खत्म करना बलात्कार जैसी संघीन घटनाओं पर कड़ी से कड़ी सजा देना |

5. 70 वर्ष बीत जाने के बाद सन 1947 से स्वतंत्रता प्राप्त होने के बाद किसी भी पार्टी ने जो कार्य अभी तक नही किया वह कार्य किसान सेना रिपब्लिक पार्टी करेगी |

6. गरीबो SC/ST/ OBC एवं अल्पसंख्यक वर्ग के व्यक्तियों को वरिता दी जायेगी |

7. किसान सेना रिपब्लिक पार्टी किसी भी पार्टी से समझौता न करते हुए सम्पूर्ण सीटों पर चुनाव लड़ेगी |

8. प्रदेश के समस्त जिलो से गुंडो माफियाओं का खात्मा करेगी प्रदेश को भय मुक्त बनायेगी डॉ भीमराव आंबेडकर के सँविधान के कानूनों का पालन करेगी |

9. प्रदेश से छुआ छूत ऊँच नीच का भेद भाव खत्म करेगी सभी को एक समान का दर्जा देगी 

10. उत्तर प्रदेश में आरक्षण के आधार पर नियुक्तियां करेगी |

11. उत्तर प्रदेश के गरीबो किसानों को सम्पूर्ण सुविधाये प्रदान करेंगी जिन व्यक्तियों के रहने की जगह नही फुटपात पर रहते ऐसे व्यक्तियो को रहने खाने पीने की सारी सुविधाएं प्रदान करेंगी |

12. पार्टी का उद्देश्य सभी वर्गों को एक समान करने का उद्देश्य है प्रदेश में न कोई गरीब रहेगा न कोई अमीर रहेगा सभी समान रहेंगे |

13. प्रदेश में जितने भी मंदिर बने है जो कमाई के साधन बने है उन मन्दिरों में कोई भी पुजारी या मलिक नही रहेगा मात्र केवल श्रद्धालुओं की श्रद्धा के अनुसार पूजा पाठ का केन्द्र बनाया जायेगा उन मन्दिरों में लोग बिना किसी दबाब के पूजा अर्चना कर सकेंगे |

14. हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सभी को एक समान का दर्जा दिया जायेगा जो सभी एक दूसरे के भाई चारे से रहेंगे कोई भी ऊँच नीच छोटे बड़े का भेदभाव नहीं रहेगा किसी का मजहब नही छीना जायेगा पार्टी का उद्देश्य होगा कि जैसे टीवी में मोबाइलों में महाभारत , रामायण व अन्य प्रोग्राम दिखाए जाते है वैसे ही शासन  द्वारा कराये जाने वाले सभी कार्य दिखाये जायेंगे जिनका आय वय सहित जनता के समुख होगा जिसे सम्पूर्ण जनता देख सकेंगी |

15. पार्टी का उद्देश्य डॉ भीमराव अंबेडकर जी के सपनो को साकार करना एवं उनके बताये हुये सँविधान के आधार पर चलना एवं प्रदेश की सम्पूर्ण जनता को खुशहाल रखना होगा|

16. प्रदेश के सभी गरीब बच्चो की पढ़ाई मुफ्त कराई जाएगी |

17. प्रदेश के सभी गरीब वर्गो की लड़कियों की शादी के लिए सरकार द्वारा अनुदान दिया जायेगा 

18. प्रदेश के गरीब एवं मध्यम वर्ग के किसानो का कर्ज माफ किया जायेगा |


“ मेरा प्रदेश की समस्त जनता से अनुरोध है की किसान सेना रिपब्लिक पार्टी को अपना अमूल्य मत देकर सरकार बनाये सबको देखा बार बार किसान सेना रिपब्लिक पार्टी को देखो एक बार मेरा यह भी निवेदन हैं की शायद यदि प्रदेश की जनता किसी दूसरी पार्टी की सरकार बनाती है तो स्वतंत्र है किंतु मेरे इन उद्देश्यो को न भूले ध्यान में रखते हुए इन सभी उद्देश्यो का पालन करें व इन्ही उद्देश्यो के आधार पर कार्य करे तभी दूसरी सरकार बनाये क्योकि इस प्रदेश की सम्पूर्ण जनता को एक समान एवं खुशहाल देखना चाहते हैं  सोच समझकर अमूल्य मत प्रदान करें “ |



*सुशील कुमार कठेरिया*

*राष्ट्रीय अध्यक्ष*

*किसान सेना रिपब्लिक पार्टी*

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article