परम पूज्य गुरू घासीदास बाबा जी के जीवन पर आधारित दस्तावेज अभिलेख प्रस्तुत करने हेतु आवेदन आमंत्रित
21 जुलाई 2022
बलौदाबाजार, 21 जुलाई 2022/आदिवासी विकास विभाग द्वारा सतनामी समाज के गुरू बाबा परम पूज्य गुरु घासीदास जी के जीवन पर आधारित आडियों बनाया जाना है। इस संबंध में 25 जुलाई 2022 को कार्यालय कलेक्टर के सभाकक्ष में दोपहर 12.00 बजे बैठक रखी गई है। जिसमें समाज प्रमुख व संबंधित व्यक्तियों से संबंधित दस्तावेज के साथ सभाकक्ष में उपस्थित होकर बाबा गुरू घासीदास के जीवन से संबंधित दस्तावेज अभिलेख उपलब्ध किया जाना है। इस हेतु समाज प्रमुख व संबंधित व्यक्तियों से संबंधित दस्तावेज के साथ सभाकक्ष में उपस्थित रहने की अपील की है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त,आदिवासी विकास विभाग कक्ष क्रमांक 86 में सम्पर्क कर सकते है।
चक्रधारी/101/