कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त हुए 31 आवेदन
कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त हुए 31 आवेदन
उतर बस्तर कांकेर । कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मण्डावी ने जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदकों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में पीएम आवास दिलाने, पेंशन दिलाने, अंत्योदय राशन कार्ड बनाने, कृषि भूमि का पट्टा दिलाने, पक्की नाली निर्माण, पुलिया निर्माण, सीसी रोड़ निर्माण, रोजगार प्रदान करने, मंदिर परिसर में गार्डन निर्माण कराने, प्रधानमंत्री आवास प्रदान करने, विद्युत लाईन पोल लगवाने, राशन दुकान के भवन का किराया राशि दिलाने, सचिव की पदस्थापना कराने, बोर खनन हेतु सब्सिडी प्रदान करने, कब्जा हटाने जैसे विभिन्न प्रकार की मांगों व समस्याओं से संबंधित कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए। सीईओ ने संबंधित अधिकारी को आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारी मौजूद थे।
🔷 बसंत प्रधान (अतिरिक्त जिला ब्यूरो चीफ कांकेर)