-->
भाजपा द्वारा किसान नेता नरेश टिकैत के पुतला का किया दहन

भाजपा द्वारा किसान नेता नरेश टिकैत के पुतला का किया दहन

 भाजपा द्वारा किसान नेता नरेश टिकैत के पुतला का किया दहन 


कांकेर। कथित किसान नेता नरेश टिकैत द्वारा भारत विरोधी बयान देने पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन, भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश मंत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया व जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल की उपस्थिति तथा भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मण्डावी के नेतृत्व में नरेश टिकैत का पुतला दहन किया गया ।

कश्मीर के पहलगाम में 27 निर्दोेष पर्यटकों की हत्या पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने गत दिवस कर दी थी जिसकी भारत सहित पूरे विश्व में कड़ी आलोचना हुई। पाकिस्तान आतंकवादियों द्वारा 27 पर्यटकों की हत्या के विरोध में भारत सरकार द्वारा कुछ कड़े फैसले पाकिस्तान के विरूद्ध लिए गए जिसमें सिंधु जल समझौता तोड़ कर सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान में जाने से रोकने जैसा कड़ा कदम भी शामिल है।

देश का ये दुर्भाग्य है कि कथित किसान नेता नरेश टिकैत सिंधु जल समाझौता तोड़ने पर भारत सरकार की आलोचना करते हुए कह रहा है कि भारत और पाकिस्तान के किसान एक है इसलिए सिंधु जल समाझौता रदद नही चाहिए । अपने आप को किसान नेता कहने वाले नरेश टिकैत ने यह बयान देकर न केवल देश की 140 करोड जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है बल्कि देश की रोटी खाकर, देश विरोधी कृत्य किया है । ऐसे देश विरोधी व्यक्ति पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग सरकार से की । 

पुतला दहन पश्चात् भाजपा किसान मोर्चा ने नरेश टिकैत के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दायर कर उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग का ज्ञापन अपर कलेक्टर कांकेर को सौंपा ।

इस विरोध प्रदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, टेकेश्वर जैन, विरेन्द्र श्रीवास्तव, राजीव लोचन निर्मला नेताम, सिंह, राजा देवनानी, निपेन्द्र पटेल, राजेन्द्र गौर, चन्द्रप्रकाश ठाकुर, रवि तिवारी, दीपक खटवानी, शयमल मण्डल, दीपांकर राय, दिनेश रजक, कमलेश उसेंडी, प्रकाश निषाद, अरविंद जैन, अंशु शुक्ला, हितेंद्र खटवानी, जयंत अठभेया, गिरधर यादव, वीरू साहू, देवेंद्र साहू, हर्षल गजबिये, जयप्रकाश गेडाम, कुणाल नायर, शिवम जायसवाल, विवेक गुप्ता, घनेन्द्र ठाकुर सुरेश जैन, आदि उपस्थित रहे ।



🔷 बसंत प्रधान (अतिरिक्त जिला ब्यूरो चीफ कांकेर)

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article