महानदी में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस
13 अप्रैल 2025
चंद्रपुर/सरिया।
चंद्रपुर क्षेत्र के ग्राम बरगांव, कलमा बैराज के पास महानदी में रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी के बहाव में बहते हुए देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर सरिया और चंद्रपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया।
प्राथमिक जांच में मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के थानों को सूचना देकर युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है।
इस संबंध में सरिया और चंद्रपुर थाने की संयुक्त टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
(जैसे ही और जानकारी सामने आएगी, खबर को अपडेट किया जाएगा।)