-->
डी डी नगर बुद्ध विहार में वन्दना कर ध्यान साधना की गई

डी डी नगर बुद्ध विहार में वन्दना कर ध्यान साधना की गई

 
चलो बुद्ध विहार की ओर योजना के अन्तर्गत रविवार दिनांक 13अप्रैल 2025को प्रातः काल में डॉ अम्बेडकर बुद्ध विहार अग्रोहा कालोनी डी डी नगर रायपुर छत्तीसगढ़ में, सर्वप्रथम तथागत बुद्ध एवं बोधिसत्व डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर साहब की प्रतिमा के समक्ष धूप दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया है। त्रिशरण पंचशील बुद्ध वन्दना कर आना पान सती ध्यान साधना की गई। बुद्ध और उनका धम्म ग्रन्थ से एक पाठ का वाचन किया गया है। अप्रैल माह में 5अप्रैल को चक्रवर्ती सम्राट अशोक जयंती, 11अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती मनाई गई हैं और 14अप्रैल को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर साहब की जयंती समारोह की तैयारी चल रही है। आयुष्मति भारती टेंभेकर जी ने अपने जन्म दिन के अवसर पर बुद्ध विहार में चल रही बच्चों की कोचिंग क्लास के लिए बिग साईज का ब्लैक बोर्ड दान किया है। आज की उपस्तिथि में आयु अनिल कुमार टेंभेकर, इंजीनियर सी डी खोबरागड़े, डॉक्टर आर के सुखदेवे साहब, आयुष्मति जयश्री खोबरागड़े, आयुष्मति भारती टेंभेकर, आयुष्मति वीना रायकर, आयुष्मति योगिता नेटके, आयु नंदू नेटके साहब, आयु शिव कुमार, आयु दीनदयाल रायकर, आयुष्मति आभ्रदिता बोरकर, आयु दीपक बोरकर, एडवोकेट ज्ञानेश्वर बावन गड़े, आयु निलेश कांबले जी, आयु सुरेन्द्र कुमार कोल्हेकर साहब, आयु राजेश धारगावे जी, ओ डी तिरपुड़े साहब, आयुष्मति मोतीमाला कोल्हेकर, आयुष्मति वीना राऊत जी । सभी सदस्यों ने मिलकर आपस में मैत्री भाव से, धम्म पालन गाथा कर कार्यक्रम को अन्तिम रूप दिया गया हैं।
उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी प्रेष विज्ञप्ति जारी करने इंजी सी डी खोबरागड़े राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संस्कार विभाग भारतीय बौद्ध महा सभा रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा दी गई है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article