-->
संविधान से हमें मिला है (आल्हा छंद गीत)

संविधान से हमें मिला है (आल्हा छंद गीत)


     संविधान से हमें मिला है, समता का देखो अधिकारl
     भीमराव ने इसको रचकर, किया हमारा है उद्धारll

    सब जन करते उन्हें नमन हैं, कहते सबसे प्यारे भीमl
    सबके हिय को साहस मिलता,उनसे ताकत मिले असीमll
    पीड़ित शोषित सभी वर्ग को, दिया उन्होंने देखो तारl
    संविधान से हमें मिला है, समता का देखो अधिकारll

    बनकर तारणहार सभी के, दिया ज्ञान का देख प्रकाशl
    शिक्षित बन संघर्ष करो सब, भीमराव की पहली आसll
    एक नेक सम समझ सभी को,मिटा गए जग का अँधियारl
    संविधान से हमें मिला है, समता का देखो अधिकारll
   
     गूॅंज रहा आकाश आज है, भीम नाम सुनलो उद्घोषl
     बोल सभी जय भीम देख लो, तन-मन में भर जाए जोशll
     हम सबके वह भाग्य विधाता, दशा उन्होंने दिया सुधार l
     संविधान से हमें मिला है, समता का देखो अधिकारll

      बहुत बड़े विद्वान भीम जी, ज्ञानी अद्भुत देख महान l
      उनका कहना मान आप सब, शिक्षा पर नित देना ध्यानll
      रूप मसीहा का है उनका, किए अनगिनत है उपकार l
      संविधान से हमें मिला है, समता का देखो अधिकारll

                ✍️लोको पायलट -संतोष मिरी ' हेम '
                        कोरबा (छत्तीसगढ़)
       ********************************

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article