संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें समर्पित
13 अप्रैल 2025
संविधान देता हमें , समता का अधिकार।
लिखकर बाबा ने इसे, दिया सभी को तार।।
करते उनको सब नमन, कहते प्यारे भीम।
साहस भरते है सदा, ताकत मिले असीम।।
बनकर तारण हार वो, देकर ज्ञान प्रकाश।
शिक्षित बन संघर्ष कर, उनकी पहली आस।।
पीड़ित शोषित वर्ग को, दिला उचित अधिकार।
समझ सभी को एक सम, दिया सभी को तार।।
गूॅंज रहा आकाश है, भीम नाम उद्घोष।
बोल सभी तुम देख लो, भरता हिय में जोश।।
समाज सेवक रूप में, उनका है पहचान।
सबके हित में काम कर, पाया है सम्मान।।
बहुत बड़े विद्वान वह, अद्भुत उनका ज्ञान।
उनका कहना मान लो, शिक्षा पर दो ध्यान।।
स्वरचित मौलिक रचना
लोको पायलट -संतोष मिरी
******************************