-->
मोर दुआर-साय सरकार’ पखवाड़ा के तहत सांसद नाग ने किया ग्राम पंचायत भैंसगांव का सर्वे

मोर दुआर-साय सरकार’ पखवाड़ा के तहत सांसद नाग ने किया ग्राम पंचायत भैंसगांव का सर्वे

 ’मोर दुआर-साय सरकार’ पखवाड़ा के तहत सांसद नाग ने किया ग्राम पंचायत भैंसगांव का सर्वे


उत्तर बस्तर कांकेर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए जिले में ’मोर दुआर-साय सरकार’ पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आज कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद  भोजराज नाग ने अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत भैंसगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस सूची में छूटे हुए पात्र परिवारों का नाम जोड़ने हेतु सर्वे किया। उन्होंने पात्र हितग्राहियों से चर्चा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवास प्लस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से पात्र परिवारों का सर्वे किया जा रहा है। पात्र हितग्राही अपने ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक तथा आवास मित्र से सम्पर्क करके अपना सर्वे कार्य पूरा करवा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत प्रदेश के स्थायी प्रतीक्षा सूची एवं आवास प्लस सूची में छूटे हुए पात्र ग्रामीण परिवारों को लाभान्वित करने हेतु सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा 17 सितम्बर 2024 को आवास प्लस 2.0 मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ किया गया है। प्रदेश में सर्वेक्षण को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने हेतु मोर दुआर-साय सरकार महाअभियान के तहत 15 से 30 अप्रैल की अवधि में विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।




🔷 बसंत प्रधान (अतिरिक्त जिला ब्यूरो चीफ कांकेर)

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article