-->
श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में देश-विदेश के साहित्यकारों सहित शामिल हुए ब्रांड एम्बेसडर डॉ. राम रतन श्रीवास "राधे राधे"

श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में देश-विदेश के साहित्यकारों सहित शामिल हुए ब्रांड एम्बेसडर डॉ. राम रतन श्रीवास "राधे राधे"

     श्रीराम की जन्म भूमि अयोध्या की पावन धरा में समृद्ध संस्कार, संस्कृति, सभ्यता, सांस्कृतिक विरासत को समेटे हुए श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव 06 अप्रेल 2025 को अयोध्या धाम की पावन धरा से आभासी पटल के माध्यम से भव्य कवि सम्मेलन संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम पी.आई.यू. ट्रस्ट गिरिडीह के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राम रतन श्रीवास "राधे राधे" (ब्रांड एम्बेसडर - भारत नेपाल पशुपतिनाथ अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव काठमांडू नेपाल), कार्यक्रम अध्यक्षता डॉ.सुरेश सिंह शौर्य "प्रियदर्शी" रहे। ऑनलाइन कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत ब्रिटेन से आशीष मिश्रा, अति विशिष्ट अतिथि मारिशस से सुरीति रघुनंदन रहे । 
        कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. "राधे राधे" ने इस महोत्सव के उद्देश्य एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के महत्व का सारगर्भित उल्लेख, शिक्षा , साहित्य, कला, पर्यावरण संरक्षण पर व्याख्यान दिया। डॉक्टर "प्रियदर्शी" ने कहा की वर्तमान की स्थिति में श्रीराम के सुशासन का उल्लेख का प्रयास करेंगे जिससे राम राज्य के लक्ष्य और देश में अमन शांति को प्राप्त कर सके जिससे हम सभी देशवासी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत को नया आयाम स्थापित कर सकेंगे। 
                हमारे संवाददाता को कार्यक्रम संयोजिका स्वाति वर्मा ने बताया की देश भर के विभिन्न हिस्सों से काव्य पाठ प्रबुद्ध साहित्यकारों एवं विशिष्ट जनों की उपस्थिति में हुआ जिसमें सभी ने अपनी सहभागिता प्रदान किया। इस कार्यक्रम में कविता पाठ, ओपन माइक, गीत, संगीत, गजल , भाषण, शिक्षा, साहित्य, खेल, पत्रकारिता, समाज सेवाधर्म, कला एवं संस्कृति, शोध तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी को श्रीराम सम्मान 2025 प्रदान किया गया जिसमे दीपक राणा सब एडिटर साइंस वाणी न्यूज को भी सम्मानित किया गया।

श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. "प्रियदर्शी" ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि पी.आई.यू. ट्रस्ट, गिरिडीह के तत्वधान में कई साहित्य महोत्सव का आयोजन पूर्व में किया जा चुका है। जिसमें से नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव 2021 संसद क्लब नॉर्थ एवेन्यू नई दिल्ली , श्री राम अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव अयोध्या, जमशेदपुर साहित्य महोत्सव टाटानगर, रांची साहित्य महोत्सव रांची, पार्श्वनाथ साहित्य महोत्सव गिरिडीह, भारत नेपाल पशुपतिनाथ अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव काठमांडू नेपाल जैसे विभिन्न कार्यक्रमों को बखूबी संचालित कर चुके हैं। इस महोत्सव के साथ भारतोदय लेखक संघ का भी अधिवेशन 2025 आयोजन पी.आई. यू. ट्रस्ट के तत्वधान में किया गया जिसमें सभी प्रबुद्ध वर्ग , समाज विश्लेषक एवं भारतोदय लेखक संघ के पदाधिकारी और सदस्यगण इत्यादि शामिल रहे। ऐसे कार्यक्रम से युवा वर्ग में एक नई ऊर्जा उत्पन्न होती है इसके लिए इस कार्यक्रम के आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा करता हूंँ। डॉ. "राधे राधे" ने सभी को इस महोत्सव में शामिल हुए सभी वर्गों के व्यक्तियों का आभार प्रकट किया। इसी के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा किया गया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article