14 अप्रैल 2025 भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन चौहान समाज जिला रायगढ़ एवं SSEWA (saga student Education welfare Association) जिला रायगढ़ के द्वारा संयुक्त रूप से किया
14 अप्रैल 2025 भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन चौहान समाज जिला रायगढ़ एवं SSEWA (saga student Education welfare Association) जिला रायगढ़ के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया... सर्वप्रथम अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित करने के पश्चात सद्भावना रैली के साथ डिग्री कॉलेज समीप स्थित अभियंता भवन तक कतारबद्ध जाया गया जहाँ बौद्धिक परिचर्चा, अंबेडकर का जीवन संघर्ष, संविधान की आवश्यकता और वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अंबेडकर का योगदान विषय पर व्याख्यान दिया गया... कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान जी उपस्थित रहे....
अभियंता भवन में कार्यक्रम की शुरुआत पुनः डॉक्टर अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करने के बाद प्रारंभ हुआ वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता गणेश द्वितीया जी द्वारा डॉक्टर अंबेडकर का जीवन परिचय कराया गया, विजयलक्ष्मी चौहान द्वारा महिलाओं पर अंबेडकर द्वारा किया गया कार्यों का एक विस्तृत लेखा प्रस्तुत किया गया, गजेंद्र चौहान द्वारा अंबेडकर के जीवन संघर्ष के साथ साइमन कमीशन की आवश्यकता एवं पूना पैक्ट की जानकारी दी गई, सहायक प्राध्यापक हरिहर प्रसाद चौहान द्वारा ऐतिहासिक पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए अंबेडकर के द्वारा किया गया सामाजिक आंदोलन की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई, डॉ रूपलाल चौहान द्वारा आज के समय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की आवश्यकता और उनको क्यों हमको पढ़ा जाना चाहिए इसके महत्व को समझाया गया, सहायक प्राध्यापक विजय कांटे जी ने उत्साह पूर्वक डॉ अंबेडकर की जीवनी का वाचन करते हुए उनके बनाए गए संविधान के महत्व को समझाया गया, मनोज चौहान (कोतरलिया) द्वारा भी अंबेडकर के जीवनी और उनके योगदान को याद किया गया, संजीव सुखदेवे जी द्वारा समाज की परिकल्पना जाति की परिकल्पना और बहुजन समाज की एकजुटता और आने वाले समय में अंबेडकर के मिशन को कैसे चरणबद्ध तरीके से आगे ले जाया जाएगा इसकी जानकारी दी गई! अंत में SSEWA के संस्थापक के. आर. चौहान जी द्वारा शिक्षा के महत्व को बताते हुए SSEWA निर्माण के महत्व और आने वाले समय में शिक्षा के लिए क्या योजना है इस पर विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यक्रम मैं पधारे समस्त अतिथियों काआभार प्रकट किया
कार्यक्रम में मंच संचालन कुलमणी महानंदियां व्याख्याता (पुसौर) द्वारा किया गया! कार्यक्रम की व्यवस्था प्रदीप चौहान के द्वारा किया गया l
कार्यक्रम में चौहान समाज की ओर से वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता गणेश द्वितीया, जी.आर.चौहान(सेवनिवृत्त शिक्षक), विजयलक्ष्मी चौहान(महिला अध्यक्ष), सरिता चौहान एवं SSEWA की तरफ से संस्थापक के. आर. चौहान (DSP), गजेंद्र चौहान (व्याख्याता ), जीबोलाल चौहान (निरीक्षक ) पुष्पांजलि चौहान ( श्रम निरीक्षक ) , डॉ.रूपलाल चौहान (CWC- सदस्य) मनोज चौहान(SSEWA कोषाध्यक्ष) चंद्रहास चौहान (सहा. शिक्षक) प्रदीप चौहान(इंजिनियर), पृथ्वीलाल चौहान(इंजिनियर),, कार्तिक चौहान(स्वास्थ्य विभाग) विजय कांटे (सहा.प्राध्यापक) कार्तिक चौहान (पुसौर ) बंशीकिशोर चौहान (पुसौर) संजय चौहान (खरसिया ) डोलनारायण चौहान (यूट्यूबर) कुलमणी महानंदिया(व्याख्याता) एवं सहायक प्राध्यापक हरिहर प्रसाद चौहान, संजीव सुखदेवे सेवानिवृत्त सहायक संचालक उद्योग विभाग रायगढ़, शशि भूषण चौहान (सामाजिक कार्यकर्ता), विक्रम चौहान एवं महेंद्र कुमार चौहान (आरक्षक), तान्या चौहान एव बहुत संख्या मे समाज से और कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया lअंबेडकर को मानने वाले सदस्य उपस्थित रहे.....