-->
मौहागाँव में चावल में मिलावट का मामला उजागर

मौहागाँव में चावल में मिलावट का मामला उजागर


दिनांक: 19 अप्रैल 2025

मौहागाँव में सरकार की योजना अंतर्गत वितरित किए जा रहे मुफ्त चावल में मिलावट का गंभीर मामला सामने आया है। यह मामला जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरोज चंद्रवंशी जी, सरपंच श्रीमती डिकेश्वरी वर्मा, जनपद सदस्य श्रीमती ईश्वरी बघेल, उपसरपंच श्री कैलाश बांधे, पंच श्री चंपक गिलहरी, मितानिन कुमारी बाई कोसले, ग्रामवासी श्री सुरेश वर्मा, श्री अमरचंद गिलहरी, श्री अशोक कुमार गिलहरी, श्री बिहारी लाल भारती, एवीएन, तथा समस्त मौहागाँव ग्रामवासियों के सहयोग से उजागर किया गया है।

ग्रामीणों की शिकायत एवं जांच में चावल में घटिया व मिलावटी सामग्री पाए जाने की पुष्टि हुई है। इस पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरोज चंद्रवंशी जी ने संबंधित विभागों को सख्त कार्रवाई करने एवं दोषियों पर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। साथ ही मौहागाँव के ग्रामवासियों से अपील की है कि भविष्य में यदि इस प्रकार की कोई गड़बड़ी पाई जाए तो उसकी सूचना तुरंत पंचायत कार्यालय या संबंधित अधिकारियों को दें।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article