-->
_सिंघनपुर में विकास कार्य ठप: पूर्व उपसरपंच द्वारा बीच बस्ती की चलती बोरवेल गायब कर दिया गया,  गड्डे को खुली छोड़ दिया गया ,बच्चो का गिरने का खतरा...पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण गांव की बैठक में उठी जांच और कार्रवाई की मांग_  है।

_सिंघनपुर में विकास कार्य ठप: पूर्व उपसरपंच द्वारा बीच बस्ती की चलती बोरवेल गायब कर दिया गया, गड्डे को खुली छोड़ दिया गया ,बच्चो का गिरने का खतरा...पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण गांव की बैठक में उठी जांच और कार्रवाई की मांग_ है।




_सिंघनपुर में विकास कार्य ठप: पूर्व उपसरपंच द्वारा बीच बस्ती की चलती बोरवेल गायब कर दिया गया,  गड्डे को खुली छोड़ दिया गया ,बच्चो का गिरने का खतरा...पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण गांव की बैठक में उठी जांच और कार्रवाई की मांग_
 है।

खरसिया  l ग्राम पंचायत नहरपाली के आश्रित ग्राम सिंघनपुर से गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच रूखमणी राठिया और उपसरपंच लाकेश्वरी चौहान/संतोष चौहान पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीते पंचवर्षीय कार्यकाल में कोई भी ठोस विकास कार्य नहीं कराया गया।


सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि गांव के बीचों बीच खुदवाया गया बोरवेल बीते चार महीनों से चलती बोर वेल अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बोरवेल को निकालकर सरपंच और उपसरपंच अपने घर ले गए, जबकि खाली गड्ढा गांव में खुला छोड़ दिया गया है। गर्मी के इस भीषण मौसम में जहां गांववाले बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, वहीं बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह खुला गड्ढा जानलेवा खतरा बन चुका है।


स्थिति इतनी खराब हो गई है कि गांव के तालाब का पानी भी पूरी तरह सूख चुका है। पानी की विकराल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने हाल ही में गांव में एक आपात बैठक बुलाई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रशासन से इस पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।


अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक इस गंभीर समस्या पर संज्ञान लेता है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article