-->
संभागीय क्रीड़ा स्पर्धा में केवि सीआरपीएफ का उत्कृष्ट प्रदर्शन

संभागीय क्रीड़ा स्पर्धा में केवि सीआरपीएफ का उत्कृष्ट प्रदर्शन

 संभागीय क्रीड़ा स्पर्धा में केवि सीआरपीएफ का उत्कृष्ट प्रदर्शन



बिलासपुर। केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ बिलासपुर के विद्यार्थियों ने केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित 54 वीं संभाग स्तरीय क्रीड़ा स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया। कई विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

54 वीं क्षेत्रीय प्रतियोगिता में बैडमिंटन, खो-खो, ताइक्वांडो, स्केटिंग और एथलेटिक्स में विद्यालय के कुल 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें स्केटिंग स्पर्धा में  वरदान पटेल ने 3 स्वर्ण पदक ताइक्वांडो में जान्हवी सोनी ने 63-69 भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। ये दोनों विद्यार्थी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। इनके अलावा कौशल के आधार पर राष्ट्रीय स्तर के लिए एथलेटिक्स शॉट पुट थ्रो में अयान हसन और लंबी कूद में रविकांत तिर्की भी चयनित हुए। एथलेटिक्स मुकाबले में विद्यालय के बच्चों ने 2 स्वर्ण पदक, 4 रजत एवं 6 कांस्य पदक हासिल किए।

वरदान पटेल ने राष्ट्रीय क्रीड़ा स्पर्धा के लिए चयनित होने पर अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि मुकाबले काफ़ी कठिन एवं रोमांचक थे, परंतु हमने अपने धैर्य व जुझारूपन से प्रतियोगिता जीत ली। जाह्नवी सोनी एवं अयान का कहना है कि वे राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए अत्यंत उत्साहित हैं। केन्द्रीय विद्यालय सीआरपीएफ बिलासपुर के  प्राचार्य एवं शिक्षकों ने हमें पर्याप्त प्रशिक्षण दिया एवं हर पल हमारा उत्साहवर्धन व मार्गदर्शन करते रहे हैं। ये सपनों के सच होने जैसा एहसास है। हम सभी पूरे दमखम से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे एवं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

विद्यालय के प्राचार्य रमाकांत कौशिक ने  इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आपकी संकल्पशक्ति, सतत परिश्रम, जुझारूपन, अनुशासन एवं खिलाड़ी भावना रंग लायी है। आप सभी भविष्य में क्रीड़ा क्षेत्र में देश का नेतृत्व करते हुए अनेकानेक पदक दिलाएंगे एवं खेलों के क्षेत्र में विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विद्यालय की क्रीड़ा शिक्षक एवं इन खिलाड़ियों की मार्गदर्शक जानकी कुशवाहा, जिनकी विद्यार्थियों की सफलता में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका रही है उन्होंने बताया कि इन खिलाड़ियों को प्रतिदिन विद्यालय अवधि के बाद प्रशिक्षण दिया जा रहा था, ताकि उनका अध्ययन भी प्रभावित न हो। योजनाबद्ध तरीके से शारीरिक व्यायाम, योगासन,मानसिक एकाग्रता एवं खेल की बारीकियों की तकनीकी  जानकारी भी दी गई।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होकर इन विद्यार्थियों ने केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ बिलासपुर के साथ साथ पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।





🔷 गौतम बालबोंदरे ( छत्तीसगढ़)

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article