-->
रायगढ़ मारवाड़ी धर्मशाला भवन में साइंस वाणी पत्रकारों का राज्य स्तरीय वार्षिक सम्मेलन आयोजन संपन्न

रायगढ़ मारवाड़ी धर्मशाला भवन में साइंस वाणी पत्रकारों का राज्य स्तरीय वार्षिक सम्मेलन आयोजन संपन्न

साइंस वाणी न्यूज़ का वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह रायगढ़ में किया गया आयोजित


रायगढ़। साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़ का वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 30 अप्रैल को रायगढ़ के मडवारी धर्मशाला में आयोजित किया गया। साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिले के संवाददाताओं ने भाग लिया। जिसमें प्रधान संपादक सी.आर.बंजारे ,छत्तीसगढ़ संपादक ,सह संपादक,राज्य प्रभारी के द्वारा विशेष मार्गदर्शन और पत्रकारिता के महत्व के बारे में बताया।साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़ के द्वारा वर्कशॉप के माध्यम से पत्रकारों को समाचार संकलन,प्रस्तुतिकरण और मानकों के पालन के साथ कानूनी नियमों की जानकारी दी गई है।पत्रकारिता कार्यशाला में बहुमूल्य मार्गदर्शन और जानकारियां दी गई। जिससे पत्रकार की लेखन शैली और संरचना को परिष्कृत करने में मदद मिलती है।

प्रधान संपादक सी.आर.बंजारे द्वारा अवगत कराया गया कि समस्त संवाददाताओं को अवगत कराते हुए बताया गया कि पत्रकार समाज के आईना हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए समाजिक मुद्दों को उठाना हमारा कर्तव्य और उद्देश्य है। कलम की ताकत से,सत्य की स्याही से और ईमानदारी से प्रत्येक संवाददाता को कार्य किया जाना चाहिए। पत्रकार ही जनता की असली आवाज है। पत्रकार ही समाज को आईना दिखने का कार्य करती है ।आज के परिदृश्य में पत्रकारिता से जुड़े लोगों को सहज सरल व गंभीरता से पत्रकारिता करनी चाहिए पत्रकरिता में निष्पक्षता ,सत्य का समावेश, साक्ष्य का भी समावेश होना अत्यंत अनिवार्य है।पत्रकार को लाभ, लोभ, भय से रहित पत्रकारिता से ही समाज विकसित होता है। पत्रकारिता से संबंधित जानकारी गहनता के साथ एवं पूरी स्पष्टीकरण के साथ समस्त संवाददाताओं को बारीकी के साथ अवगत कराया।
 साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़ के संपादक गौतम बाल बोंदरे ने बताया कि पत्रकारों को निष्पक्ष, ईमानदार और निर्भीक होकर सत्य को सामने लाना चाहिए।पत्रकारिता में साक्ष्य का महत्वपूर्ण स्थान है। साक्ष्य, पत्रकारिता को निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाता है।पत्रकारिता का आदर्श रूप वास्तविकता का प्रतिबिम्ब है, क्योंकि इसका उद्देश्य सच्चाई को उजागर करना है।
साइंस वाणी न्यूज़ के सह संपादक और राज्य प्रभारी सूरज कुमार के द्वारा अवगत कराया गया कि एक पत्रकार को तार्किक और अपने विचारों को तर्कसंगत तरीके से प्रस्तुत करना चाहिए।सच्चाई बताने का साहस और निष्पक्ष,उत्कृष्ट संचार कौशल भी होना चाहिए।समाज के प्रति उत्तरदायी होना चाहिए और समाज के हित के लिए काम करना चाहिए।


साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़ में वार्षिक सम्मान समारोह का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया । जिसमें साल भर जिन संवाददाताओं के द्वारा अपने कुशल दायित्व और कर्तव्य निर्वहन के साथ कार्य किया है, उन्हें सम्मान देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य संपादन हेतु साइंस वाणी न्यूज़ के द्वारा विशेष अवार्ड साइंस वाणी न्यूज़ स्टार अवॉर्ड प्रदान किया गया। जिसमें गौतम बाल बोंदरे,छत्तीसगढ़ संपादक,साईन्स वाणी न्यूज उसके उपरांत सह संपादक और राज्य प्रभारी सूरज कुमार ,राज्य प्रभारी किशोर चौहान, अतिरिक्त राज्य प्रभारी संतोष चौहान,यशोदा यादव को भी साइंस वाणी न्यूज स्टार अवार्ड प्रदान किया गया। अक्षय नायक,उत्तम कुमार,अजय साहू, सेत प्रजा, और संतोष भगत, सुनील पटेल, जगन्नथिया साहू को भी सम्मानित किया गया।


 साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़
विशेष संवाददाता यशोदा यादव छत्तीसगढ़




Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article