JSW नहरपाली की मनमानी: 49 हाईवे रोड के आस पास पर अवैध डस्ट डंपिंग से हो रही सड़क दुर्गघटना और पर्यावरण को गंभीर नुक्सान लोगों का फूटा गुस्सा सासन प्रसासन मौन
खरसिया।
क्षेत्र के नहरपाली स्थित JSW प्लांट की लापरवाही और मनमानी अब लोगों के लिए भारी परेशानी का सबब बन गई है। प्लांट प्रबंधन द्वारा नियमों को ताक पर रखकर हाईवे किनारे और आसपास के इलाकों में अवैध तरीके से डस्ट डंपिंग की जा रही है। हालात ये हैं कि भारी मात्रा में डस्ट गिरने से सड़कों पर फिसलन और धूल का गुबार बना रहता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा मंडरा रहा है।
गुरुवार को स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब डस्ट गिराने वाले भारी वाहनों के कारण नाहर पाली फाटक के पास कई घंटों तक जाम की स्थिति बन गई। नाहर पाली जिंदल कंपनी के गेट के पास डस्ट गाडि़यों की लम्बी लाइन हमेसा लगी रहती है जिसके कारण लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की अनदेखी के चलते JSW प्रबंधन बेखौफ होकर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस मनमानी से न केवल आमजन परेशान हैं, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। लोग अब आंदोलन की चेतावनी भी देने लगे हैं।
*प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सवाल*
अब बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग इस खुलेआम हो रहे अवैध डंपिंग पर कार्रवाई करेगा या फिर चुप्पी साधे रहेगा