-->
उप मुख्यमंत्री ने डड़सेना कलार समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण  चारामा में सामाजिक भवन के लिए 25 लाख और कोकपुर में टीन शेड निर्माण हेतु 15 लाख रुपए देने की घोषणा की

उप मुख्यमंत्री ने डड़सेना कलार समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण चारामा में सामाजिक भवन के लिए 25 लाख और कोकपुर में टीन शेड निर्माण हेतु 15 लाख रुपए देने की घोषणा की

 उप मुख्यमंत्री ने डड़सेना कलार समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

चारामा में सामाजिक भवन के लिए 25 लाख और कोकपुर में टीन शेड निर्माण हेतु 15 लाख रुपए देने की घोषणा की









उत्तर बस्तर कांकेर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  अरुण साव ने आज जिला प्रवास के दौरान जनपद पंचायत कांकेर के ग्राम कोकपुर में 6.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित डड़सेना कलार समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इसके अलावा नगर पंचायत चारामा में सामुदायिक भवन हेतु 25 लाख रुपए और ग्राम कोकपुर में टीन शेड निर्माण के लिए 15 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की। 

     इस दौरान उन्होंने समाजजनों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सभी वर्ग विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। डड़सेना कलार समाज में कर्मठ और मेहनती और प्रतिभावान लोगों का समाज है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी काफी ऊर्जावान और हुनरमंद है। कैबिनेट मंत्री श्री साव ने युवाओं को आगे बढ़ने और अपना भविष्य गढ़ने के लिए सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करने की  समझाइश दी। उन्होंने कहा कि युवा सोशल मीडिया के बजाय सृजनात्मक कार्यों में अपनी ऊर्जा को दिशा दें तो बेहतर होगा। इस अवसर पर उन्होंने कोकपुर भवन में टीन शेड निर्माण व अन्य कार्यों के लिए 15 लाख रुपए और नगर पंचायत चारामा में सामाजिक भवन निर्माण हेतु  25 लाख रूपये देने की घोषणा की। इस दौरान एसडीम का कांकेर अरुण वर्मा, एडिशनल एसपी  दिनेश सिन्हा सहित काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।





🔷 बसंत प्रधान (अतिरिक्त जिला ब्यूरो चीफ कांकेर)

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article