डी डी नगर बुद्ध विहार में वन्दना कर ध्यान साधना की
04 मई 2025
चलो बुद्ध विहार की ओर योजना के अन्तर्गत रविवार दिनांक 4 मई 2025को प्रातः काल में डॉ अम्बेडकर बुद्ध विहार अग्रोहा कालोनी डी डी नगर रायपुर छत्तीसगढ़ में सर्वप्रथम तथागत भगवान बुद्ध एवं बोधिसत्व डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर साहब की प्रतिमा के समक्ष धूप दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया है। त्रिशरण पंचशील बुद्ध वन्दना कर आना पान सती ध्यान साधना की गई। बुद्ध और उनका धम्म ग्रन्थ से एक पाठ का वाचन किया गया है। दिनांक 12मई को बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम के लिए विचार विमर्श किया गया है। आज की उपस्तिथि में डॉक्टर कमल किशोर सहारे साहब, आयुष्मती वीना रायकर, आयु दीनदयाल रायकर, आयु ओ डी तिरपुड़े साहब, आयुष्मति मोतीमाला कोल्हेकर, सुरेन्द्र कुमार कोल्हेकर साहब, आयुष्मती वीणा राऊत, आयु दिलीप मेश्राम जी, आयु उवांश चिचखेड़े, आयुष्मती रीना चिचखेड़े, डॉक्टर कल्पना सुखदेवे , एवं अन्य सदस्यों द्वारा आपस में मैत्री भाव से समस्त प्राणियों के कल्याण एवम सुखी जीवन हेतु मंगल कामनाएं की। उपरोक्त जानकारी प्रेष विज्ञप्ति जारी करने इंजी सी डी खोबरागड़े राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संस्कार विभाग भारतीय बौद्ध महा सभा रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा दी गई है।