दुर्गूकोंदल अस्पताल में 3 महीने सें 108 गायब.. विधायक ने लिया संज्ञान
01 मई 2025
दुर्गूकोंदल अस्पताल में 3 महीने सें 108 गायब.. विधायक ने लिया संज्ञान
भानुप्रतापपुर।दुर्गूकोंदल विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने पिछले 3 महीने से 108 एंबुलेंस नहीं होने की खबर आने के बाद भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी ने नाराजगी जाहिर की तत्काल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर दो घंटे में 108 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध कराने की हिदायती है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है की शीघ्र ही दुर्गूकोंदल अस्पताल में 108 भेज दी जाएगी।
अब देखना यह होगा कि विधायक की सक्रियता के बाद स्वास्थ्य विभाग का अमला कितनी देर में सक्रिय होता है।
🔷 बसंत प्रधान (अतिरिक्त जिला ब्यूरो चीफ कांकेर)