उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव को कांकेर प्रवास पर नगर पालिका कार्यालय के सामने किया गया भव्य स्वागत
उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव को कांकेर प्रवास पर नगर पालिका कार्यालय के सामने किया गया भव्य स्वागत
कांकेर। छ.ग. सरकार के उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव के कांकेर प्रवास पर नगर पालिका कार्यालय के सामने भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन, लोकसभा सांसद भोजराज नाग, विधायक आशाराम नेताम, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा की उपस्थिति तथा नगर पालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक व उपाध्यक्ष उत्तम यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्याकर्ताओं व नगर पालिका के पार्षदों ने अरूण साव को लडडुओं से तौल कर उनका गजमाला से भव्य स्वागत किया।
स्वागत पश्चात् नगर पालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक ने मंत्री अरूण साव को कांकेर शहर के सर्वांगीण विकास हेतु मांग पत्र सौंपा जिसमें घड़ी चौक उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण कार्य, मरीन ड्राईव उन्नयन, शहर के हृदय स्थल में जय स्तम्भ चौक स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य, वॉल म्यूरल आर्ट वर्क एवं विद्युतीकरण कार्य, वार्ड क्र 15 एम जी वार्ड स्थित कम्यूनिटी हॉल को जनमानस के सर्वसुविधायुक्त बनाये जाने एवं दुधनदी पर स्थित पुराने पुल के उन्नयन तथा बस्तर संस्कृति की झलक, कल्चरल वर्क का निर्माण कार्यो सहित कुल राशि 200 लाख का मांग पत्र सौंपा गया है ।
इस अवसर पर समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष शालिनी राजपूत, पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी, पूर्व जिलाध्यक्ष हलधर साहू, सतीश लाटिया, दिलीप जायसवाल,राजा देवनानी, गिरधर यादव, विजय लक्ष्मी कौशिक, जयंत अठभैया, पार्षदगण उगेश्वरी उइके, शकुंतला जैन, मीरा सलाम, टिकेन्द्र ठाकुर, चित्ररेखा जैन, सलीम मेमन, नरेन्द्र साहू, हितेन्द्र खटवानी, विकास कुमार अंभोरे, मंजू सारथी, ओम प्रकाश देवांगन, अजय सिंह रेणु, मतीन खान, कामिनी राजेश नेताम, चंद्रलोक ठाकुर आदि उपस्थित रहे ।
🔷 बसंत प्रधान (अतिरिक्त जिला ब्यूरो चीफ कांकेर)