-->
आवास की जमीन पर कब्जे का आरोप, पीड़ित महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार।                                                        ललितपुर। जनपद के थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम बेंटना निवासी एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर उसकी आवासीय भूमि पर अवैध कब्जा करने, गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बेंटना निवासी श्रीमती रामदेवी पत्नी रामकिशोर ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत हुआ था, जिसका निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। आरोप है कि 1 मई 2026 को गांव के कुछ लोगों ने उनके घर के पीछे की भूमि पर टीनशेड बनाकर उसमें भूसा रख लिया। विरोध करने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। पीड़िता का आरोप है कि मामले की शिकायत थाना नाराहट में की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं 28 मई 2026 को आरोपित लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दी। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उन्हें और उनके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है।शिकायती पत्र में महिला ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

चरन सिंह प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं मनीषा विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article