-->
जांजगीर-चांपा: कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर अवैध रेत उत्खन पर कार्रवाई तेज; 100 ट्रैक्टर रेत नदी में डलवाई, 2 चेन मशीनें जब्त-सील

जांजगीर-चांपा: कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर अवैध रेत उत्खन पर कार्रवाई तेज; 100 ट्रैक्टर रेत नदी में डलवाई, 2 चेन मशीनें जब्त-सील


_30 मई 2026, जांजगीर-चांपा_  
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_  

*कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।* *खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने तीन जगह कार्रवाई कर अवैध रेत माफिया पर शिकंजा कसा है।*

*आमोदी खपरीडीह: 100 ट्रैक्टर रेत नदी में डलवाई*  
*खनिज अधिकारी ने बताया कि ग्राम आमोदी (खपरीडीह) में अवैध रूप से भंडारित रेत के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आज लगभग 100 ट्रैक्टर रेत को वापस नदी में डलवाया गया।* *अवैध भंडारण को नष्ट कर पर्यावरण को नुकसान से बचाया गया।*

*पीथमपुर-भादा: चेन मशीन जब्त-सील*  
*इसी क्रम में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा ग्राम पीथमपुर-भादा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खन की शिकायत पर संयुक्त जांच की गई।* *जांच के दौरान ग्राम भादा में नियमों के विपरीत चेन माउंट के माध्यम से रेत खन किया जाना पाया गया।* *इस पर कार्रवाई करते हुए 1 चेन मशीन को जब्त कर मौके पर ही सीलबंद किया गया।*

*देवरहा: दूसरी चेन मशीन सील*  
*वहीं ग्राम देवरहा में भी अवैध रेत खन में संलिप्त 1 अन्य चेन मशीन को सीलबंद करने की कार्रवाई की गई।* *अधिकारियों ने मौके से मशीनें हटाकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।*

*कानूनी कार्रवाई तय:* *उक्त दर्ज प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत उत्खन एवं व्यवसाय नियम 2025 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के प्रावधानों के तहत जांच कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।* *कलेक्टर ने कहा कि अवैध उत्खन पर जीरो टॉलरेंस है, लगातार छापेमारी जारी रहेगी।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article